Live

26 अक्टूबर को पद संभालेंगे खड़गे, कहा- पार्टी में कोई छोटा-बड़ा नहीं

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव (Congress President Election Result) में मल्लिकार्जुन खड़गे जीत गए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव का रिजल्ट (congress president election result): लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस पार्टी को आज अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे जीत गए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 और शशि थरूर को 1072 वोट मिले। वहीं 416 वोट निरस्त कर दिए गए। हालांकि वोटों की गिनती के दौरान शशि थरूर के खेमे ने चुनाव में धांधली का भी आरोप लगाया। करीब 24 साल बाद कांग्रेस में ऐसा हुआ है, जब पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का सदस्य बना है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी, जिसमें 9500 से ज्यादा कांग्रेस के सदस्यों ने मतदान किया। पढ़िए, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम से जुड़े सभी अपडेट।

Recommended Video

      Mallikarjun Kharge ने जीता अध्यक्ष पद का चुनाव, Congress दफ्तर में मनाया जश्न। वनइंडिया हिंदी |*News
      Mallikarjun Kharge

      लाइव अपडेट्स:-

      LIVE Feed
      Oct 19, 2022, 5:58 pm IST

      खड़गे ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्य किया जाएगा। इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं की राय ली जाएगी। इसके अलावा उन्होंने अध्यक्ष बनाए जाने के लिए कांग्रेस के प्रतिनिधियों का भी धन्यवाद दिया और कहा कि मैं आपकी उम्मीदों पर खड़ा उतरूंगा।
      Oct 19, 2022, 5:57 pm IST

      खड़गे ने कहा कि हम सभी को कार्यकर्ता के तौर पर काम करना है। हम सब एक साथ मिलकर काम करेंगे। इसके अलावा हम लोकतंत्र को बचाने के लिए भी एक साथ लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठी सरकार वायदे बहुत करती है, लेकिन काम नहीं करती है। उन्होंने कहा कि देश को तानाशाही रवैए से नहीं चलाया जा सकता है। ऐसे में हम सभी को इन ताकतों के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा।
      Oct 19, 2022, 5:56 pm IST

      खड़गे ने कहा कि आज देश में महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश में अमीरी और गरीबी की खाईं बढ़ती जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा करने का फैसला लिया है। आज पूरा देश उनके संघर्ष से जु़ड़ रहा है। मैं कांग्रेसजनों और देश के लोगों से अपील करता हूं कि आप सब राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चले।
      Oct 19, 2022, 5:55 pm IST

      प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने शशि थरूर को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम लोग चुनाव में एक प्रतिनिधि के तौर पर खड़े थे। ऐसे में हम दोनों ने चुनाव के बाद मुलाकात की और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने सोनिया गांधी के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 23 वर्षों तक सोनिया गांधी ने खून-पसीने से पार्टी को मजबूत किया है। उनके नेतृत्व में हमने केंद्र और राज्य में सरकार बनाई। उनके कार्य को कांग्रेस के इतिहास में लंबे वक्त तक याद किया जाएगा।
      Oct 19, 2022, 5:55 pm IST

      कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित होने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल के इतिहास में कांग्रेस ने लगातार इस देश के लोकतंत्र को मजबूत किया है। आज जब लोकतंत्र खतरे में है और सरकार की तरफ से एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। तब कांग्रेस ने अध्यक्ष पद का चुनाव कराकर लोकतंत्र को मजबूत करने का उदाहरण दिया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव के सफल आयोजन को लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और मधुसूदन मिस्त्री का धन्यवाद दिया।
      Oct 19, 2022, 5:37 pm IST

      प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खड़गे ने साथी शशि थरूर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रिजल्ट के बाद मैंने उनसे मुलाकात की। पार्टी को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इसको लेकर भी हम दोनों ने चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने सोनिया गांधी और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद दिया। सोनिया गांधी को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में हमने केंद्र में दो बार अपनी सरकार बनाई है।
      Oct 19, 2022, 5:28 pm IST

      कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित होने पर खड़गे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी को पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह काम करना है, पार्टी में कोई भी बड़ा या छोटा नहीं होता है। हमें सांप्रदायिकता की आड़ में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला करने वाली फासीवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा।
      Oct 19, 2022, 4:39 pm IST

      खड़गे को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव हुए और मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारी अंतर से जीत हासिल की। हमें विश्वास है कि पार्टी उनके नेतृत्व में आगे बढ़ेगी और हम फासीवादी ताकतों पर लगाम लगाने में सक्षम होंगे।
      Oct 19, 2022, 4:36 pm IST

      कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित होने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी खड़गे को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह गर्व का क्षण है कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं। वे एक अनुभवी नेता हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत होगी।
      Oct 19, 2022, 3:56 pm IST

      कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को उनके आवास पर जाकर बधाई दी। इसके अलावा उनकी पत्नी राधाबाई खड़गे से भी मुलाकात की।
      Oct 19, 2022, 3:31 pm IST

      सोनिया गांधी नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचीं।
      Oct 19, 2022, 2:57 pm IST

      कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित होने के बाद खड़गे ने कहा कि वह आज 4-4:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
      Oct 19, 2022, 2:50 pm IST

      शशि थरूर के एजेंट की तरफ से यूपी के चुनाव में लगाए धांधली पर भी मिस्त्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में 6 बैलेट बॉक्स थे। सभी को शशि थरूर द्वारा चेक करवाया गया। 4 बैलेट बॉक्स में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं दिखी, जबकि 2 बॉक्स में मतपेटियों में नंबर नहीं थे।
      Oct 19, 2022, 2:36 pm IST

      मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। मुझे विश्वास है कि उनके अनुभव से पार्टी को फायदा होगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि 9000 प्रतिनिधियों ने कांग्रेस का अध्यक्ष चुना है। आज विपक्ष में घबराहट है।
      Oct 19, 2022, 2:31 pm IST

      कांग्रेस सीईसी अध्यक्ष, मधुसूदन मिस्त्री ने आधिकारिक तौर पर ऐलान करते हुए कहा कि मैं आज से मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का नया निर्वाचित अध्यक्ष घोषित करता हूं।
      Oct 19, 2022, 2:29 pm IST

      कांग्रेस अध्यक्ष पद का रिजल्ट आने के बाद शशि थरूर दिल्ली में कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बधाई देने के लिए पहुंच चुके हैं।
      Oct 19, 2022, 2:09 pm IST

      मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत के बाद कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न, कार्यकर्ताओं ने बजाए ढोल नगाड़े
      Oct 19, 2022, 2:06 pm IST

      कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा- मल्लिकार्जुन खड़गे को शशि थरूर के मुकाबले 8 गुना ज्यादा वोट मिले
      Oct 19, 2022, 2:02 pm IST

      अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे को मिले 7897 वोट, शशि थरूर को मिले 1000 वोट, निरस्त किए गए 416 वोट
      Oct 19, 2022, 2:01 pm IST

      कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में जीते मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर चुनाव हारे
      Oct 19, 2022, 12:30 pm IST

      शशि थरूर के चुनाव एंजेट ने कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को लिखी चिट्ठी, यूपी में चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगाए बेहद गंभीर आरोप
      Oct 19, 2022, 12:06 pm IST

      आज बहुत ही ऐतिहासिक क्षण है, सभी को गर्व है कि हमने इतने लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराया, हम सोनिया गांधी का भी आभार जताते हैं, जिन्होंने मुश्किल समय में पार्टी की कमान संभाली, आने वाले समय में कांग्रेस और मजबूत करेगी- गौरव गोगोई
      Oct 19, 2022, 11:22 am IST

      वोटों की गिनती के बीच बोले कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के चुनाव एजेंट सलमान सोज- हम मधुसूदन मिस्त्री के दफ्तर से लगातार संपर्क में हैं, उन्हें कुछ अलग-अलग मुद्दों के बारे में जानकारी दी है, अभी ज्यादा गहराई में नहीं बात की जा सकती
      Oct 19, 2022, 9:49 am IST

      कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के काउंटिंग एजेंट गौरव गोगोई भी पार्टी मुख्यालय पहुंचे
      Oct 19, 2022, 9:49 am IST

      दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री, कुछ ही देर में शुरू होगी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतगणना
      Oct 19, 2022, 9:19 am IST

      पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर सुबह 10 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती
      Oct 19, 2022, 8:52 am IST

      कांग्रेस में करीब 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का सदस्य बनेगा पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष
      Oct 19, 2022, 8:52 am IST

      सोमवार को डाले गए थे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोट, 9500 से ज्यादा कांग्रेस सदस्यों ने किया था चुनाव में मतदान
      Oct 19, 2022, 8:51 am IST

      कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव का रिजल्ट आज, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+