सोनिया गांधी को बनाया गया कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष, कश्मीर को लेकर पास हुआ प्रस्ताव

नई दिल्ली। कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर शनिवार देर रात तक चली सीडब्ल्यूसी बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में 77 दिन बाद भी नए अध्यक्ष के नाम पर सहमित नहीं बन सकी है। कांग्रेस मुख्यालय में काफी देर चली बैठक के बाद आखिरकार सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। नए अध्यक्ष के चुनाव तक अब पार्टी की कमान सोनिया गांधी संभालेंगी। सीडब्लूसी की बैठक के बाद रात करीब 11.05 मिनट पर कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला और महासचिव सी. वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभालेंगी

सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभालेंगी

कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में शनिवार को फैसला लिया गया कि, नए अध्यक्ष के चुनाव तक यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभालेंगी। सूत्रों के मुताबिक, 5 जोन के आधार पर ली गई राय में सोनिया गांधी का नाम ही अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सामने आया। हालांकि सोनिया गांधी ने पद स्वीकार करने से मना कर दिया। पार्टी नेताओं के बहुत प्रयास के बाद वे पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष बनने के लिए तैयार हुईं।

बैठक में तीन प्रस्ताव पास हुए

बैठक के बाद पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया को बताया कि, CWC बैठक में तीन प्रस्ताव पारित किए गए। पहला प्रस्ताव यह था कि राहुल गांधी ने पार्टी को शानदार नेतृत्व दिया। उन्होंने व्यापारियों, किसानों, मजदूर, दलित, महिलाओं, आदिवासियों के लिए आवाज उठाई। बैठक में राहुल गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहने की गुजारिश की गई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। दूसरा प्रस्ताव यह कि सीडब्ल्यूसी ने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी से अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष बनने की मांग की, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। नया पार्टी अध्यक्ष चुने जाने तक सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष रहेंगी।

सीडब्लूसी में तीसरा प्रस्ताव जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात को लेकर पास किया

सीडब्लूसी में तीसरा प्रस्ताव जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात को लेकर पास किया

सीडब्लूसी में तीसरा प्रस्ताव जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात को लेकर पास किया गया। प्रस्ताव में जम्मू-कश्मीर के हालात पर चिंता जताई गई। वेणुगोपाल ने कहा कि प्रस्ताव में कहा गया कि सरकार सभी दलों के एक प्रतिनिधिमंडल को जम्मू-कश्मीर जाने की इजाजत दे। शनिवार को दूसरी बार रात 8 बजे कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक फिर से शुरू हुई थी। जिसमें यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और एके एंटनी समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। बता दें कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें पद पर बने रहने के लिए काफी मनाया था, लेकिन वे पद पर रहने के लिए तैयार नहीं हुए।

जम्मू कश्मीर में हालात खराब, सरकार बताए क्या चल रहा है: राहुल गांधी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+