सोनिया गांधी पहले से बेहतर, मेडिकल चेकअप के बाद लौटीं 10 जनपथ
नई दिल्ली। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी कल रात ही वाराणसी से दिल्ली लौट आयी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए एम्स ले जाया गया जहां से कुछ देर बाद उन्हें 10 जनपथ भेज दिया गया। सोनिया के साथ अस्पताल में राहुल और प्रियंका गांधी भी मौजूद थे।
अब उनकी सेहत पहले से बेहतर और स्थिर है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, दो-तीन दिन तक आराम करने पर सोनिया गांधी ठीक हो जायेंगी।
गौरतलब है कि मंगलवार को वाराणसी में कांग्रेस के मेगा रोड शो के दौरान पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक से खराब हो गयी थी जिसकी वजह से वो पार्टी की रैली को संबोधित भी नहीं कर पाईं थीं और उन्हें बीच में ही रोड शो छोड़ना पड़ा था।
तेज बुखार और डिहाइड्रेशन की शिकायत
उन्हें तेज बुखार और डिहाइड्रेशन की शिकायत हुई थी। खबरों के मुताबिक सोनिया गांधी को पिछले चार दिनों से बुखार था लेकिन वो दवा खाकर काम कर रही थीं लेकिन रोड शो में भीषण गर्मी के कारण उनकी सेहत ने उन्हें जवाब दे दिया और उनकी तबियत बिगड़ गई।













Click it and Unblock the Notifications