Ram Mandir: सोनिया गांधी और खड़गे नहीं होंगे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल! ठुकराया निमंत्रण
Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य जजमान होंगे। वे प्राण-प्रतिष्ठा की पूजा करेंगे। वहीं, इस आयोजन में सभी प्रमुख लोगों को निमंत्रण भेजा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी को आमंत्रित किया गया है।
इस बीच, बुधवार को कांग्रेस ने बड़ा बयान जारी किया है। कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के इस आयोजन के निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं। इसका मतलब साफ है कि सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे इस आयोजन का हिस्सा नहीं बनेंगे। कांग्रेस ने कहा कि यह राजनीतिक कार्यक्रम बीजेपी ने बना दिया है।

'चुनावी लाभ के लिए BJP का हथकंडा'
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) ने लंबे समय से अयोध्या में मंदिर की राजनीतिक परियोजना बनाई है। कहा कि भगवान राम हमारे देश में लाखों लोगों द्वारा पूजे जाते हैं। धर्म एक व्यक्तिगत मामला है। लेकिन आरएसएस/बीजेपी ने लंबे समय से अयोध्या में मंदिर का राजनीतिक प्रोजेक्ट बनाया है। बीजेपी और आरएसएस के नेताओं द्वारा अधूरे मंदिर का उद्घाटन किया गया है। स्पष्ट रूप से चुनावी लाभ के लिए आगे लाया गया है।
निमंत्रण सम्मानपूर्वक अस्वीकार
कांग्रेस ने यह भी कहा कि 2019 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करते हुए और भगवान राम का सम्मान करने वाले लाखों लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने स्पष्ट रूप से आरएसएस/बीजेपी कार्यक्रम के निमंत्रण को सम्मानपूर्वक अस्वीकार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications