रिसेप्शन में अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल हुए सोनम के पति आनंद आहूजा
मुंबई। सोनम कपूर बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन मानी जाती है। अपने फैंशन और ड्रेसिंग सेंस की वजह से वो कई बार ट्रोल भी हुई है, लेकिन इस बार बारी उनके पति की थी। 8 मई को सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूंजा से शादी कर ली। शादी में सोनम ने खूबसूरत डिजाइनर ड्रेसेज पहनीं, लेकिन रिसेप्शन के मौके पर उनके पति आनंद अहूजा अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।

लोगों ने इसी बात को लेकर उन्हें ट्रोल कर लिया। ट्वीटर यूजर्स ने लिखा कि आनंद इसलिए स्पोर्ट्स शूज पहनें ताकि उन्हें सालियों को जूते चोरी के पैसे न देने पड़े। किसी ने लिखा कि आनंद ने शेरवानी के साथ स्पोर्ट्स शूज इसलिए पहने ताकि अगर रिस्पेशन से भागना पड़े तो आसानी हो। गौरतलब है कि 8 मई को शादी के बाद मुंबई के दि लीला होटल में सोनम और आनंद की रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। पार्टी से पहले सोनम और आनंद ने मीडिया के सामने आकर फोटो खिंचवाई थी।












Click it and Unblock the Notifications