Sonam Raghuvanshi: राजा मर्डर केस में पुलिस ने दाखिल की 790 पन्नों की चार्जशीट, हर पन्ने में साजिश की कहानी

Sonam Raghuvanshi Case: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप पत्नी सोनम और उसके बॉयफ्रेंड समेत 4 और दोस्तों पर है। पुलिस ने इस मामले में 790 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इस केस के सभी 5 आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। मेघालय पुलिस की एसआईटी ने जांच पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। चार्जशीट में पुलिस ने सोनम और उसके बॉयफ्रेंड राज और बाकी दोस्तों के साजिश और उसे अंजाम देने की पूरी कहानी को सबूतों के साथ पेश किया है।

Raja Case में पुलिस दाखिल करेगी पूरक चार्जशीट

पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सईम ने बताया कि इस केस में एक पूरक चार्जशीट भी दाखिल की जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलते ही तीन और सह-आरोपियों पर पूरक चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इसमें प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स जिसने सोनम और राज को किराए का फ्लैट दिलाया था, उस फ्लैट का ओनर लोकेंद्र तोमर और गार्ड बलबीर अहिरबार शामिल हैं। इन तीनों को आरोपियों की मदद करने और सबूतों को नष्ट करने के आरोप में अरेस्ट किया गया था।

Sonam Raghuvanshi Case

Sonam Raghuvanshi Case: पुलिस ने चार्जशीट में लिखा गुनाह का पूरा चिट्ठा

⦁ मेघालय पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी उसका प्रेमी राज कुशवाहा और 3 अन्य आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की है। पांचों आरोपियों ने अपराध स्थल की भी पहचान की है और वहां मौजूद होने की बात मानी है।

यह भी पढ़ें: इंदौर राजा-सोनम हनीमूनकांड: तीन आरोपियों को कैसे मिली जमानत, जानिए पूरा मामला, हाईकोर्ट में अपील की तैयारी

⦁ चार्जशीट के मुताबिक, राजा रघुवंशी की हत्या करने में शामिल पांचों आरोपी सोनम, राज कुशवाहा, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल सिंह चौहान ने हत्या की साजिश पहले रची थी और फिर उसे शिलॉन्ग में आकर अंजाम दिया। पांचों पर हत्या, साजिश रचने, साक्ष्य मिटाने और जांच को गुमराह करने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

⦁ बता दें कि राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी और शादी के बाद कपल हनीमून के लिए शिलॉन्ग गया था। 20 मई को दोनों शिलॉन्ग पहुंचे थे और इसके 3 दिन बाद लापता हो गए। 2 जून को मेघालय पुलिस के घाटी में राजा का शव क्षत-विक्षत हालात में मिला था।

यह भी पढ़ें: Honeymoon in Shillong: अब पर्दे पर दिखेगी 'हनीमून मर्डर केस' की कहानी, कौन निभाएगा सोनम रघुवंशी का किरदार?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+