Honeymoon in Shillong: अब पर्दे पर दिखेगी 'हनीमून मर्डर केस' की कहानी, कौन निभाएगा सोनम रघुवंशी का किरदार?
Honeymoon in Shillong: इंदौर के चर्चित रघुवंशी मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, आज भी लोगों के मन ये सवाल है कि आखिर सोनम ने अपने पति राजा की हत्या क्यों की? अगर उसे उसके साथ नहीं रहना था तो ना रहती लेकिन हनीमून पर ले जाकर उसे मारने की क्या जरूरत थी?
फिलहाल सोनम रघुवंशी जेल में हैं, उस पर आरोप है कि उसने अपने तथाकथित प्रेमी और भाड़े के लोगों को हायर करके अपने पति राजा की हत्या की है।

मेघालय पुलिस के मुताबिक तो सोनम ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया, राजा के घरवाले अपने बेटे की मौत के गम में डूबे हुए हैं तो वहीं उनका कहना है कि 'अगर सच में सोनम गुनाहगार है तो उसे फांसी होनी चाहिए।'
सोनम की बेवफाई की कहानी लोग पर्दे पर देख पाएंगे (Honeymoon in Shillong)
फिलहाल केस चल रहा है, अब सोनम सच में कातिल है या नहीं इसका फैसला तो अदालत करेगी लेकिन इससे पहले सोनम की बेवफाई की कहानी लोग पर्दे पर देख पाएंगे। दरअसल देश के इस हनीमून मर्डर केस स्टोरी पर फिल्म बनने जा रही है, जिसे कि राजा के घरवालों ने ग्रीन सिग्नल भी दे दिया है।
डायरेक्टर एसपी निम्बावत बना रहे हैं Honeymoon in Shillong
आप सोच रहे होंगे इस चर्चित हत्याकांड पर कौन फिल्म बनाने जा रहा है? तो आपको बता दें कि इस फिल्म को बनाने जा रहे हैं डायरेक्टर एसपी निम्बावत, जिन्होंने इस बारे में राजा के घरवालों से मुलाकात की है। जहां से उन्हें स्वीकृति मिल गई है।

फिल्म की अधिकांश शूटिंग इंदौर में होगी
मीडिया से बात करते हुए डायरेक्टर निम्बावत ने कहा कि 'राजा के साथ जो हुआ है वैसा और किसी के साथ ना हो इसलिए हमने इस पर फिल्म बनाने की सोची है। हमारी कहानी तैयार है, फिल्म की अधिकांश शूटिंग इंदौर में होगी, जबकि कुछ शॉट्स मेघालय में फिल्माए जाएंगे। फिल्म का नाम 'हनीमून इन शिलांग' होगा।'
लोगों को समझ तो आए कि कौन सही था और कौन गलत?
फिल्म के बारे में राजा के भाई सचिन ने कहा कि 'हम चाहते हैं कि मेरे भाई के साथ जो हुआ है उसके बारे में हर किसी को पचा चले, लोगों को समझ तो आए कि कौन सही था और कौन गलत? मालूम हो कि पहले कहा जा रहा था कि 'इस टॉपिक पर फिल्म बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार आमिर खान बनाने जा रहे हैं लेकिन बाद में ये बात अफवाह निकली।'
Honeymoon in Shillong में सोनम का किरदार कौन निभाएगा?
सोनम पर फिल्म बनने की खबर के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा गर्म हो गई है कि फिल्म में सोनम का किरदार कौन निभाएगा? लोगों ने तो इसके लिए नाम भी सुझाने लगे हैं लेकिन अभी फिल्म के बनने की खबर सामने आई हैं स्टार कास्ट का खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है।

आइए एक नजर डालते हैं राजा रघुवंशी मर्डर केस पर...
- इंदौर की रहने वाली सोनम रघुवंशी की शादी राजा रघुवंशी से 11 मई 2025 को हुई थी।
- दोनों हनीमून मनाने के लिए 20 मई को मेघालय गए थे।
- 23 मई से दोनों लापता थे, दोनों का मोबाइल भी बंद था।
- लंबे वक्त से दोनों से संपर्क ना होने की वजह सोनम और राजा के परिवारवालों ने पुलिस की मदद मांगी और फिर मेघालय पुलिस ने जांच शुरू की।
- 2 जून 2025 को ईस्ट खासी हिल्स जिले के वेइसाडोंग फॉल्स के पास करीब 150 फीट गहरी खाई से एक सड़ी गली लाश मिली, जिसकी शिनाख्त राजा रघुवंशी के रूप में हुई लेकिन सोनम लापता थी।
- इस घटना के पूरे 17 दिन बाद यानी कि 9 जून 2025 की सुबह सोनम को गाजीपुर के काशी ढाबे से यूपी पुलिस ने अरेस्ट किया।
- इसी बीच मेघालय पुलिस ने कहा कि ' सोनम ने ही अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर राजा को मारा है।' जिसके बाद सामने आया सोनम का खौफनाक सच, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया।












Click it and Unblock the Notifications