'बड़ी होकर जया बच्चन जैसी बनना चाहती हूं' कहने पर ट्रोल हुईं सोनम, यूजर्स ने पूछा- पापा की परी कितनी बड़ी होगी?

हुईं सोनम, यूजर्स ने पूछा- पापा की परी कितनी बड़ी होगी?

नई दिल्ली। बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर जया बच्चन के संसद में दिए बयान का समर्थन करने पर अभिनेत्री सोनम कपूर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। जया बच्चन के राज्यसभा में भाषण का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए सोनम ने लिखा कि वो बड़े होकर जया बच्चन की तरह की बनना चाहेंगी। इसी को लेकर उनको ट्विटर पर ट्रोल कर दिया गया।

35 साल की हो और कितना बड़ा होना है

35 साल की हो और कितना बड़ा होना है

सोनम कपूर के ट्वीट पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप तो पापा की परी हो, आपक भी बड़ी नहीं होने वाली। एक और रिएक्शन आया- अभी और कितना बड़ा होना है आपको दीदी। एक यूजर ने ट्रोल करते हुए कहा, और कितना ग्रो करेंगी, आप वैसे भी आंटी हो चुकी हैं। क्या आप खुद को 16 साल की समझती हैं। एक अन्य यूजर ने कहा, बड़ी होकर क्या मतलब? अभी कौन सी क्लास में पढ़ती हैं आप?

जया बच्चन ने क्या बोला संसद में

जया बच्चन ने क्या बोला संसद में

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने मंगलवार को संसद में बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर एक दिन पहले दिए गए रविकिशन के बयान की आलोचना की है। जया ने रविकिशन के बॉलीवुड में ड्रग्स की खपत को लेकर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि ये ठीक नहीं है। जया बच्चन ने संसद में कहा, फिल्म इंडस्ट्री हमेशा अच्छे कामों में सरकार के साथ खड़ी रही है। हर तरह से देश के लिए फिल्मों से जुड़े लोग आगे आए हैं। सरकार फिल्म इंडस्ट्री को खत्म करने की कोशिश ना करे। उन्होंने कहा, कुछ लोगों की वजह से पूरी इंडस्ट्री को बुरा नहीं कहा जा सकता। मैं बहुत शर्मिंदा थी कि कल हमारे एक सांसद (रवि किशन) ने लोकसभा में फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ बोला, जो खुद इंडस्ट्री से हैं। ये शर्म की बात है। ये जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं। ये ठीक नहीं है।

फिल्म इंडस्ट्री ने किया जया बच्चन का समर्थन

फिल्म इंडस्ट्री ने किया जया बच्चन का समर्थन

जया बच्चन के बयान का कंगना रनौत और कुछ अन्य सितारों को छोड़ दें तो ज्यादातर फिल्म इंडस्ट्री ने समर्थन किया है। सभी ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम किया जा रहा है। यहां तक कि भारतीय जनता पार्टी की ही सांसद हेमा मालिनी ने भी जया बच्चन को सपोर्ट किया है। उनके अलावा फरहान अख्तर, सोनम कपूर, अनुभव सिन्हा, रिचा चड्ढा, तापसी पन्नू ने जया का समर्थन किया है।

रवि किशन के बयान को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में शुरू हुआ विरोध

रवि किशन के बयान को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में शुरू हुआ विरोध

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने सोमवार को फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर जांच की मांग सरकार से की थी। फिल्म अभिनेता से राजनीति में आए रवि किशन ने कहा कि चीन और पाकिस्तान से ड्रग्स की स्मगलिंग होती है, पड़ोसी देश युवाओं की बर्बाद करने की साजिश कर रहे हैं। रवि किशन ने कहा, ड्रग की लत और तस्करी की समस्या काफी बढ़ गई है। इससे देश के युवा बर्बाद हो रहे हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन से हर साल ड्रग की तस्करी हो रही है। यह पंजाब और नेपाल बॉर्डर के जरिए देश में आ रहा है के रास्ते लेकर लाया जा रहा है। ड्रग्स की लत फिल्म इंडस्ट्री में भी है। कई लोगों को पकड़ा भी गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+