पति आनंद आहूजा के साथ डेट पर गईं सोनम कपूर, लंदन स्ट्रीट में दोनों बिताए खूबसूरत पल

नई दिल्ली, 13 जून। फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। दोनों जिस तरह से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और एक दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं को जाहिर करने से कतराते नहीं है वह दिखाता है कि दोनों के बीच किस तरह की बॉन्डिंग है। दोनों एक दूसरे की पोस्ट और फोटो पर दिलचस्प कमेंट भी करते हैं जिसे उनके फैंस पढ़कर काफी खुश भी होते हैं। अब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है जिसमे उन्होंने झलक दिखाई है कि जब दोनों डेट करते हैं तो वह कैसी होती है।

लंदन स्ट्रीट में कैफे में डेट

लंदन स्ट्रीट में कैफे में डेट

सोनम कपूर ने जो रील साझा की है उसमे देखाजा सकता है कि सोनम पति आनंद के साथ काफी खूबसूरत कैफे में बैठे हैं। यह कैफे लंदन की स्ट्रीट में स्थित है। वीडियो में सोनम आनंद को हेलो कहती हैं और इसके बाद पूरे कैफे की सेटिंग को दिखाती है। वीडियो में सोनम कहती हैं मेरे बेबी आनंद आहूजा के साथ डेट नाइट। सोनम ने एक और वीडियो साझा किया है जिसमे वो कैमरे के सामने पोज कर रही हैं। दोनों ही वीडियो में काफी खुश नजर आ रहे हैं और एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं।

पति आनंद प्यार का इजहार करने से नहीं चूकते

पति आनंद प्यार का इजहार करने से नहीं चूकते

बता दें कि पिछले महीने सोनम के प्रति आनंद ने अपने प्यार का इजहार किया था। उन्होंने सोनम कपूर के जन्मदिन पर एक नोट साझा किया था। इस नोट में उन्होंने सोनम के साथ की एक तस्वीर शेयर की है जोकि ब्लैक एंड व्हाइट है। तस्वीरें साझा करते हुए आनंद ने लिखा, मुझे पता है कि तुम्हें अपने वॉलपेपर कितने पसंद हैं। लेकिन मेरे लिए तुम ही एकमात्र वॉलपेपर हो जो जिसकी मुझे जरूरत है। मेरी हमेशा की वॉलपेपर जन्मदिन की बधाई। अच्छी बात यह है कि आनंद सोनम को सिर्फ उनके जन्मदिन पर ही अच्छा महसूस नहीं कराते हैं बल्कि अक्सर व इंस्टा रील के जरिए सोनम के साथ खूबसूरत पलों को साझा करते रहते हैं।

एक दूसरे के साथ खूबसूरत पल करते हैं साझा

एक दूसरे के साथ खूबसूरत पल करते हैं साझा

जन्मदिन के अगले दिन आनंद आहूज ने अपनी शादी की रिसेप्शन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। जिसमे देखा जा सकता है कि दोनों मुस्कुरा रहे हैं और एक दूसरे को गले लगा रहे हैं। एक और वीडियो साझा करके आनंद आहूजा ने लिखा खास दिन के लिए तैयार हो रही है सोनम, खुद को बहुत पसंद करती है। जब सोनम ने कहा कि वह आनंद को हमेशा खुश रखती हैं तो आनंद ने कहा मनोरंजन भी करती हो, अभी याद आया जब तुम नाश्ता तैयार करती हो तो क्या होता है। बता दें कि सोनम कपूर अनिल कपूर की बेटी हैं और उन्होने संजल लीला भंसाली की फिल्म सावरिया से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। नीरजा, आइसा और खूबसूरत जैसी फिल्मों के लिए वह जानी जाती हैं। 2018 में सोनम ने आनंद आहूजा से शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+