Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एयरपोर्ट पर गुम हुआ सोनम कपूर का कीमती बैग, ट्विटर पर शिकायत करना पड़ गया भारी

नई दिल्ली। अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं से सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपना एक कीमती सामान खो जाने से टेंशन में हैं। सोनम ने अपनी परेशानी बताते हुए एक ट्वीट किया है जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें दिलासा देने की बजाए ट्रोल कर रहे हैं।

सोनम कपूर का ट्वीट हुआ वायरल

सोनम कपूर का ट्वीट हुआ वायरल

दरअसल सोनम कपूर ने ट्विटर के जरिए ब्रिटिश एयरवेज पर गुस्सा निकाला है। एक्ट्रेस ने बताया कि ब्रिटिश एयरवेज ने उनके सामान को दूसरी बार खो दिया है। बैग खोने का दर्द शेयर करते हुए सोनम ने जो ट्वीट किया उसको लेकर वह ट्रोल हो रही हैं। आइए पहले जानते हैं सोनम कपूर ने ट्वीट में क्या लिखा?

बैग खोने से गुस्सा हुईं सोनम कपूर

बैग खोने से गुस्सा हुईं सोनम कपूर ने ब्रिटिश एयरवेज को टैग करते हुए लिखा कि यह तीसरी बार है जब ब्रिटिश एयरवेज से इस महीने ट्रैवल किया और यह दूसरी बार है जब एयरवेज ने मेरा बैग खो दिया है। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे लगता है मैंने सबक सीख लिया है और अब दोबारा से कभी ब्रिटिश एयरवेज के विमान में यात्रा नहीं करूंगी।

ब्रिटिश एयरवेज ने मांगी माफी

बता दें कि ब्रिटिश एयरवेज ने भी सोनम के ट्वीट पर जवाब दिया है, उन्होंने एक्ट्रेस को हुई असुविधा के लिए मांफी मांगी है। एयरवेज ने लिखा कि हमें खेद है कि आपका सामान मिलने में देरी हुई। क्या आपको एयरपोर्ट पर जानकारी देने के बाद ट्रैकिंग नंबर दिया गया था? इस पर सोनम ने जवाब देते हुए कहा कि हां मैंने इसकी शिकायत की थी लेकिन यह असुविधा काफी बड़ी है। उन्होंने कंपनी को झाड़ लगाते हुए कहा कि यह बकवास सर्विस और भयानक मिसमैनेजमेंट है।

सोनम कपूर हुईं ट्रोल

बता दें कि सोनम कपूर और ब्रिटिश एयरवेज के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब मजे लिए और एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि काश, सामान को नहीं आपको गायब कर देते। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इनका स्ट्रगल वहां से शुरू होता है जहां हमाने सपने पूरे होते है। एक शख्स ने तो यहां तक लिख दिया कि, और एक बहादुर वीरांगना अंग्रेजो के विरुद्ध उठ खड़ी हुई ।

यह भी पढ़ें: JNU हिंसा: प्रदर्शनकारी छात्रों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कई घायल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+