प्रेग्नेंसी की खबरों पर सोनम कपूर का जवाब- ये रही मेरे पीरियड्स के पहले दिन की फोटो
्रेग्नेंसी की खबरों पर सोनम कपूर का जवाब, बोलीं- ये रही मेरे पीरियड्स के पहले दिन की फोटो
मुंबई, 22 जुलाई: अभिनेत्री सोनम कपूर ने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इसमें खुद को पीरियड्स होने की बात कही है और बताया है कि कैसे वो इस समय अदरक की चाय पी रही हैं। सोनम कपूर ने तस्वीर के साथ और कुछ नहीं लिखा है लेकिन ऐसा कर उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया है जो लगातार उनके प्रेग्नेंट होने की बात कह रहे हैं। सोनम ने इस तस्वीर से उन तमाम अटकलों और कयासबाजियों को रोक दिया है।
Recommended Video

सोनम कपूर हाल ही में लंदन से लौटी हैं
सोनम कपूर हाल ही में लंदन से भारत लौटी हैं। उनकी एयरपोर्ट से तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं, जहां वो अपने पिता अनिल कपूर को देख भावुक हो गई थीं। जिस तरह से अनिल उनको रिसीव करने पहुंचे, वो उनसे मिलीं। उसको लेकर और साथ ही सोनम कपूर की ड्रेस को लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स और वेबसाइट ने ये लिखना शुरू कर दिया कि सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और इसीलिए भारत लौटी हैं।

इंस्टा पर शेयर की तस्वीर
सोनम कपूर ने इंस्टा पर एक फोटो शेयर किया है। इसमें सोनम कपूर कुछ पीते दिख रही हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- गर्म पानी की बोतल और अदरक की चाय मेरे पीरियड के पहले दिन के लिए... अपनी इस पोस्ट के साथ सोनम कपूर ने प्रेग्नेंसी को लेकर हो रही बातों पर भी विराम लगा दिया है।

पति के साथ लंदन में रहती हैं सोनम कपूर
सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में रहती हैं। करीब एक साल के बाद जुलाई में वो भारत लौटी हैं और फिलहाल मुंबई में ही हैं,। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2018 मे शादी की थी। जिसके बाद सोनम कपूर फिल्मों में बहुत सक्रिय नहीं हैं।









Click it and Unblock the Notifications