जानिए उस शख्‍स का नाम जिसके चलते हुई 'सोनम गुप्‍ता बेवफा'

2000 के नए नोट पर सोनम गुप्‍ता ने लिखा है ''बेवफा तू है सोनवीर सिंह, मैं नहीं।

नई दिल्‍ली। नोटबंदी (डिमॉनिटाइजेशन) के बाद देश में जिस बात की सबसे अधिक चर्चा हो रही है वो है सोनम गुप्‍ता के बेवफाई की। सोशल मीडिया पर इन दिनों ''सोनम गुप्‍ता बेवफा है'' ट्रोल एंड ट्रेंड कर रहा है।

'सोनम गुप्‍ता' कभी 'बेवफा' नहीं हो सकती-कपिल ने क्यों कहा ऐसा?

आपको बता दें कि सारा मामला शुरू हुआ दस रुपए के नोट पर लिखे एक वाक्य से और यह वाक्य था- सोनम गुप्ता बेवफा है। उसके बाद तो ये शब्‍द मानों इबादत हो गए और डॉलर्स तक पर लिख दिया गया।

Sonam Gupta Bewafa Hai: Know the man who defamed her

फोटोशॉप का आलम यह रहा कि किसी भी देश और किसी भी करेंसी को सोनम गुप्ता के नाम से अछूता नहीं रखा गया। इसी बीच सोनम गुप्‍ता का भी जवाब आया और उसने अपने आशिक का नाम सार्वजनिक कर दिया।

कहानी में आ गया रियल ट्विस्‍ट

सोनम गुप्‍ता बेवफा है, इस मामले में अब नया ट्विस्‍ट आ गया है। महिला संगठनों ने इस तरह के मजाक का विरोध शुरु कर दिया है। उनका कहना है किसी भी लड़की के नाम का इस तरह से सरेआम मजाक बनाना बेहूदापन है।

हालांकि लोगों का कहना है कि मजाक को एक मजाक की तरह लेना चाहिए क्‍योंकि डिजिटल युग में मजाक के मायने बदल गए हैं। ऐसे में किसी का भी इरादा किसी को बदनाम करने का नहीं होता ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+