'कहीं सुशांत जैसा ना हो हमारी बेटी के केस का हश्र', सामने आया सोनाली के परिवार का सबसे बड़ा डर

नई दिल्ली, 27 अगस्त: सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। अब उनकी मौत की वजह ड्रग्स का ओवरडोज बताई जा रही है। पार्टी के दौरान सोनाली को सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंद्र ने ड्रिंक्स में सिंथेटिक ड्रग्स मिलाकर पिलाई थी। सोनाली फोगट की मौत का रहस्य जैसे-जैसे गहराता जा रहा है। सोनाली के परिवार ने कहा कि, हम नहीं चाहते कि यह मामला सुशांत सिंह राजपुर की मौत की तरह चले।

कुलदीप फोगाट ने कही बड़ी बात

कुलदीप फोगाट ने कही बड़ी बात

सोनाली फोगाट के जेठ और उनकी बहन के पति कुलदीप फोगट ने कहा, हम नहीं चाहते कि यह मामला सुशांत सिंह राजपुर की मौत की तरह चले। कुलदीप ने कहा कि सुशांत का परिवार अभी भी मानता है कि उसे मारा गया था। रिया चक्रवर्ती ने उन्हें ड्रग्स दिया था। अभी तक वह बाहर हैं। मामला अभी खत्म नहीं हुआ है। यह मामला नशीली दवाओं के कब्जे या नशीली दवाओं के सेवन के बारे में नहीं है। बल्कि हत्या के बारे में है।

Recommended Video

    Sonali Phogat मामले में नया खुलासा, आरोपी Sudhir Sangwan करता था ये काम | वनइंडिया हिंदी |*News
    परिवार बोला-अगर जरूरत हुए तो करेंगे सीबीआई जांच की मांग

    परिवार बोला-अगर जरूरत हुए तो करेंगे सीबीआई जांच की मांग

    कुलदीप फोगट ने आगे कहा, हम मांग करते हैं कि सोनाली के हत्यारों को फांसी दी जाए। अगर मामला साबित नहीं होता है कि उसकी हत्या की गई है, तो हम सीबीआई जांच की मांग करेंगे और हम नार्को टेस्ट की भी मांग करेंगे। सोनाली फोगट का पोस्टमार्टम गुरुवार को उनके परिवार के सदस्यों की सहमति के बाद किया गया था। उसके शव परीक्षण से पता चला कि उसके शरीर पर कई 'गहरी चोटें' हैं।

    'हो सकता है सुधीर सोनाली की बेटी को मारना चाहता हो'

    'हो सकता है सुधीर सोनाली की बेटी को मारना चाहता हो'

    एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कुलदीप ने कहा कि, मैं किसी का बेवजह नाम लेकर फंसाना नहीं चाहता लेकिन हमें इंसाफ चाहिए। पुलिस सुधीर से पूछताछ कर रही है और अब वहीं बताएगा कौन इस हत्याकांड में शामिल था और कौन नहीं। कुलदीप ने आगे कहा कि, हमें नहीं पता सुधीर का आगे का क्या प्लान था। हो सकता है वो सोनाली की बेटी को भी मारना चाहता हो।

    सुधीर को शेर के सामने फेंक दिया जाए: कुलदीप

    सुधीर को शेर के सामने फेंक दिया जाए: कुलदीप

    उन्होंने बताया कि, सोनाली के लॉकर, एटीएम कार्ड सब उसके पास हुआ करता था। सोनाली का मोबाइल फोन, मकान की चाबी है, गाड़ियों की चाबी उसके पास होती थी। कुलदीप ने सुधीर के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि इस शख्स को सज़ा के तौर पर फांसी नहीं बल्कि शेर के सामने फेंक देना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+