सोनाली फोगाट के परिवार ने फार्म हाउस से जुड़ी एक साजिश का किया खुलासा, जानिए क्या है केस में नया एंगल
सोनाली फोगाट के परिवार ने फार्म हाउस से जुड़ी एक साजिश का किया खुलासा, जानिए क्या है केस में नया एंगल
नई दिल्ली, 01 सितंबर: भाजपा हरियाणा हिसार की नेता और एक्ट्रेस सोनाली फोगाट हत्याकांड में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। सोनाली फोगाट का गोवा में 23 अगस्त को निधन हो गया है। बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी सोनाली फोगट का पिछले हफ्ते गोवा के एक रेस्तरां में पार्टी करने के कुछ घंटों बाद निधन हो गया था। सोनाली फोगाट के कथित हत्या के आरोप में उसके दो सहयोगियों को हिरासत में लिया गया था। हालांकि हत्या का मकसद फिलहाल स्पष्ट नहीं है। सोनाली फोगट के परिवार ने अब लीज एग्रीमेंट और एक फार्म हाउस से जुड़ी गहरी साजिश का आरोप लगाया है।

सोनाली के परिवार ने पुलिस को दी एग्रीमेंट लीज की सूचना
सोनाली फोगट के परिजनों ने पुलिस को एक संदिग्ध लीज एग्रीमेंट की सूचना दी है। सोनाली फोगाट के परिवार के मुताबिक आरोपी सुधीर सांगवान पूरे फार्महाउस को महज 5,000 रुपये प्रति माह देकर लीज पर लेना चाहता था। उन्होंने तीन बार सोनाली के हस्ताक्षर लेने की कोशिश की थी लेकिन सोनाली फोगट कलेक्ट्रेट नहीं गई थीं।

पुलिस करेगी लीज एग्रीमेंट एंगल की जांच
गोवा और हिसार पुलिस इस लीज एग्रीमेंट एंगल से भी जांच करेगी और गुरुवार को तहसील कार्यालय का दौरा करेगी। गोवा पुलिस की एक टीम उनके दिल्ली स्थित संत नगर स्थित आवास का भी दौरा करेगी। गोवा पुलिस इन दिनों सोनाली फोगाट के केस जांच के लिए हरियाणा आई है।

सोनाली फोगाट के केस में हुए और कई खुलासे
सोनाली फोगाट केस में एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने पाया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के 46 निशान हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शुरुआत में फोगट के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं होने की बात कही गई थी। गोवा पुलिस के मुताबिक, ये निशान सोनाली फोगाट के शरीर पर उस वक्त पड़े हो गएं, जब वह नशे में थी और सुखविंदर उनको कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा होगा। गोवा पुलिस ने कहा कि भाजपा नेता को एमडीएमए ड्रग्स का ओवर डोज दिया गया था।

जानिए सोनाली फोगाट के केस के बारे में?
सोनाली फोगाट अपने पीए सुधीर सांगवान और उसके सहयोगी सुखविंदर सिंह के साथ 22 अगस्त को गोवा गई थीं। 23 अगस्त की रात पार्टी के बाद सोनाली फोगाट का निधन हो गया है। सोनाली फोगाट के परिवार ने जहां उसकी मौत में गड़बड़ी की संभावना जताई है, वहीं उसकी किशोर बेटी यशोधरा ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। सोनाली की बेटी ने कहा, "हम चाहते हैं कि सीबीआई इस पर गौर करे। हम न्याय चाहते हैं।" जांच के सिलसिले में गोवा पुलिस ने फोगट के दो साथियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications