Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कैसी है अब अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की हालत, पति ने ट्वीट कर बताया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क में मेटास्टेटिक कैंसर से जंग लड़ रही हैं। सोनाली लगभग पिछले एक महीने से न्यूयॉर्क में इलाज करा रही हैं। उनके पति गोल्डी बहल ने गुरुवार को सोनाली की सेहत के बारे में फैंस को जानकारी दी।

Sonali Bendre

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क में मेटास्टेटिक कैंसर से जंग लड़ रही हैं। सोनाली लगभग पिछले एक महीने से न्यूयॉर्क में इलाज करा रही हैं। उनके पति गोल्डी बहल ने गुरुवार को सोनाली की सेहत के बारे में फैंस को जानकारी दी। गोल्डी ने बताया कि सोनाली स्टेबल हैं और अपना ट्रीटमेंट सही से फॉलो कर रही हैं। इस दौरान सोनाली के पति और उनका बेटा रणवीर उनके साथ न्यूयॉर्क में ही मौजूद हैं।

सोनाली बेंद्रे की हालत स्थिर

सोनाली बेंद्रे की हालत स्थिर

सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल ने एक्ट्रेस की सेहत पर नया अपडेट दिया है। गोल्डी बहल ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि सोनाली की हालत अब स्थिर है। गोल्डी ने लिखा, 'वो अब स्थिर है और बिना किसी मुश्किल के उपचार का पालन कर रही है। ये एक लंबी लड़ाई है लेकिन हम सकारात्मक हैं।' गोल्डी बहल ने सोनाली को मिल रहे सपोर्ट और दुआओं के लिए भी सबका शुक्रियादा किया।

12 साल के बेटे को यूं बताई थी कैंसर की खबर

12 साल के बेटे को यूं बताई थी कैंसर की खबर

इससे पहले सोनाली ने एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि कैसे उन्होंने अपने 12 साल के बेटे रणवीर को अपनी बीमारी के बारे में बताया और कैसे वो उनकी मजबूती बन गया है। अपने बेटे को लेकर सोनाली ने एक भावुक में लिखा, '12 साल 11 महीने और 8 दिन पहले जब रणवीर पैदा हुआ था, तभी से उसने मेरे दिल पर राज करना शुरू कर दिया था। इसलिए जब कैंसर के बारे में पता चला, तो सबसे बड़ी मुश्किल थी कि हम उसे क्या और कैसे बताएंगे। उसने इस खबर को बहुत ही मैच्योर ढंग से लिया। रणवीर अब मेरी मजबूती बन गया है। कई मामलों में तो वो मेरा ही पेरेंट बन गया है। मुझे बता रहा कि मुझे कब क्या करना है।'

लगभग एक महीने से चल रहा है इलाज

लगभग एक महीने से चल रहा है इलाज

सोनाली ने 4 जुलाई को अपनी बीमारी की खबर से सभी को चौंका दिया था। सोनाली ने बताया था कि उन्हें हाईग्रेड मेटास्टैटिक कैंसर है, जिसका इलाज न्यूयॉर्क में चल रहा है। इलाज के कारण उन्हें अपने बाल भी कटवाने पड़े। सोनाली ने इसका एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया था और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया था, जो इस मुश्किल घड़ी में उन्हें हिम्मत दे रहे हैं।

सोनाली को कटवाने पड़े थे बाल

सोनाली को कटवाने पड़े थे बाल

सोनाली ने लिखा था, 'पिछले कुछ दिनों में मुझे जो प्यार मिला है, मैं उसके लिए आभारी हूं। मैं उन सभी के लिए आभारी हूं जिन्होंने अपनी कहानियां मुझसे शेयर कीं। आप सभी की कहानियों ने मुझे शक्ति दी है और ये बताया है कि मैं अकेली नहीं हूं।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+