इस VIDEO को देख भड़कीं सोना मोहापात्रा, बोलीं-सलमान ने भी तो फोड़ी थी गर्लफ्रेंड के सिर पर शराब की बोतल

मुंबई। टिकटॉक स्टार फैजल सिद्दीकी इन दिनों विवादों में फंस गए हैं। उनके एक टिकटॉक वीडियो पर ऐसिड अटैक को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। फैजल के इस वीडियो को लेकर अब बॉलीवुड की फेमस सिंगर सोना मोहापात्रा का रिएक्‍शन आया है। इतना ही नहीं फैजल सिद्दीकी को लताड़ लगाते हुए सोना मोहापात्रा ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को भी लपेटे में ले लिया है। आपको बता दें कि सोना हमेशा अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वो बॉलीवुड के किसी भी शख्‍स के बारे में कुछ भी बोलने से नहीं डरतीं। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

सलमान खान ने अपनी गर्लफ्रेंड के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी थी

सलमान खान ने अपनी गर्लफ्रेंड के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी थी

सोना मोहापात्रा ने इस संबंध में ट्वीट भी किया। अपने ट्वीट में उन्‍होंने तंजीला अनीस नाम की एक महिला को टैग किया और लिखा 'इस शादी के वीडियो में आगे और पीछे कुछ नहीं है, प्रिय तंजीला आप इस शख्‍स का बचाव कर रही थीं। महिलाओं का अपमान करना हमारी कल्‍चर की आम बात है। हम सलमान खान की कहानियों के साथ बड़े हुए है जहां उन्‍होंने सबके सामने अपनी गर्लफ्रेंड के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी थी। इन सबके बावजूद भी वो देश के सबसे बड़े स्‍टार है। अब इन सबको रोकने की जरूरत है।'

क्‍या है फैजल सिद्दीकी के इस TikTok वीडियो में

आपको बता दें कि फैजल ने जो टिकटॉक वीडियो बनाया है उसमें वो एक गाने पर लिप्‍सिंग कर रहे हैं। लिप्‍सिंग करते हुए फैजल कहते हैं- उसने तुझे छोड़ दिया, जिसके लिए तूने मुझे छोड़ था। इसके बाद वो महिला के उपर एक लिक्‍विड फेंकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लिक्‍विड फेंकते ही लड़की के चेहरे की रंगत बदल जाती है जैसे मानों की चेहरा बिल्‍कुल झुलस गया हो। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब आरोप लग रहे हैं कि ये एसिड अटैक को बढ़ावा दे रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने महाराष्ट्र पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए इस पर संज्ञान लेने के लिए भी कहा है। अब फैजल सिद्दीकी का इस वीडियो को लेकर सफाई वाला बयान आया है। फैजल का कहना है कि सोशल मीडिया पर पूरा वीडियो नहीं डाला गया है। वो एसिड अटैक को प्रमोट नहीं कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि मैं अपनी वीडियो का पहला पार्ट डाल रहा हूं, जिसमें आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि मैं पानी पी रहा हूं। समझने की कोशिश करिए। एसिड कौन पीता है।

MeToo कैंपेन के वक्‍त भी सुर्खियों में आई थीं सोना मोहपात्रा

MeToo कैंपेन के वक्‍त भी सुर्खियों में आई थीं सोना मोहपात्रा

आपको बता दें कि सोना मोहापात्रा अपने बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिनों पहले उन्‍होंने #MeToo कैंपेन के तहत म्‍यूजिक डायरेक्‍टर अनु मलिक को निशाने पर लिया था। उन्‍होंने अनु मलिक पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+