#MeToo: सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर भड़कीं सोना मोहपात्रा, कही ये बात

मुंबई। गायिका सोना मोहपात्रा मीटू अभियान पर खुलकर अपनी बात रखती रही हैं। उन्होंने खुला खत लिख गायक अनु मलिक पर भी आरोप लगाए हैं। यही नहीं इंडियन आइडल शो पर उनकी वापसी को लेकर उन्होंने चैनल पर भी निशाना साधा है। इसी कड़ी में अब सोना सचिन तेंदुलकर पर भड़क गई हैं। दरअसल सचिन ने ट्वीट कर इंडियन आइडल के गायकों की सराहना की थी, जिसके बाद सोना ने उन्हें निशाने पर लिया।

sachin, sona mohapatra

सचिन ने ट्वीट कर कहा, 'इंडियन आइडल में प्रतिभाशाली युवाओं के जीवन की कहानियां और गायन वाकई दिल को छू लेने वाला है। राहुल, चेलसी, दिवस और सनी देश के विभिन्न हिस्सों से आए हैं लेकिन कई पेरशानियों के बावजूद उनमें संगीत के प्रति एक जैसी लगन और समर्पण है। मुझे ये भरोसा है कि ये लंबा रास्ता तय करेंगे।'

सचिन के ट्वीट का जवाब दिया

सचिन के ट्वीट का जवाब दिया

इसके बाद सोना ने सचिन के इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, 'प्यारे सचिन, क्या आप मीटू की कुछ महिलाओं और नाबालिगों की कहानियों के बारे में जानते हैं, जो इंडियन आइडल शो में जज अनु मलिक को लेकर सार्वजनिक रूप से सामने आई थीं। जिसमें उनकी पूर्व प्रड्यूसर भी शामिल थीं। क्या उनका घाव मायने नहीं रखता या किसी को नहीं छूता?'

इंडियन आइडल में अनु मलिक की वापसी पर नाराज हैं

इंडियन आइडल में अनु मलिक की वापसी पर नाराज हैं

बता दें इंडियन आइडल शो में अनु मलिक की वापसी से सोना काफी गुस्से में हैं। उन्होंने इसके विरोध में ट्विटर पर एक खुला खत लिखा है। जिसमें उन्होंने कई महिलाओं का जिक्र करते हुए बताया है कि अनु मलिक ने उनके साथ क्या किया है। सोना ने शो में वापसी को लेकर चैनल की भी आलोचना की है।

सोनू निगम पर भी साधा निशाना

सोनू निगम पर भी साधा निशाना

इसके अलावा उन्होंने गायक सोनू निगम पर भी अनु मलिक का समर्थन करने को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने सोनू निगम के बारे में कहा है कि उन्होंने अनु मलिक का सार्वजनिक रूप से साथ देने में महारत हासिल की हुई है। साथ ही उन्होंने खुलासा किया है कि सोनू ने उनके पति राम संपथ को फोन करके कहा था कि अपनी पत्नी को रोक कर रखो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+