Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच कुछ तो पक रहा है, क्या दोनों करने जा रहे हैं शादी?

नई दिल्ली। कहते हैं कि इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपता है और यह कहावत चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला और बिग बॉस हाउस में उनकी साथी कांटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल पर पूरी तरह फिट बैठती है। बिग बॉस हाउस के अंदर और बाहर #SidNaaz के रूप में मशहूर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एक नहीं, बल्कि कई बार दिल की बात जुबां पर ला चुके हैं, लेकिन मीडिया से सामना होता है, तो मुकर जाते हैं।

sidnaaz

Recommended Video

    Bigg Boss 14 : Rahul Vaidya ने किया Disha Parmaar को प्रपोज, फैंस को पसंद आया अंदाज | वनइंडिया हिंदी
    बिग बॉस के घर में दोनों को एक कपल के रूप में काफी पहचान मिली थी

    बिग बॉस के घर में दोनों को एक कपल के रूप में काफी पहचान मिली थी

    गौरतलब है बिग बॉस के घर में दोनों को एक कपल के रूप में काफी पहचान मिली थी और दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को खूब सराहा था। दोनों के प्रति यह दीवानगी ही थी कि उनके चाहने वाले ने उन्हें #SidNaaz कहना शुरू कर दिया था। अभी बिग बॉस के घर से बाहर आए एक वर्ष से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन दोनों की नजदीकियां का असर ही कहेंगे कि लोग पूछ बैठते हैं, आखिर दोनों के बीच क्या पक रहा है।

    इंस्टाग्राम पर शहनाज गिल ने शुक्ला के लिए फ्रेंच किस वीडियो शेयर किया

    इंस्टाग्राम पर शहनाज गिल ने शुक्ला के लिए फ्रेंच किस वीडियो शेयर किया

    दोनों के रिश्ते दोस्ती से इतर तब सामने आ गए, जब सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 14 के घर वाइल्ड कॉर्ड एंट्री के रूप पहुंचे और इंस्टाग्राम पर शहनाज गिल ने शुक्ला के लिए फ्रेंच किस वीडियो शेयर किया। इसके बाद पंजाब से शूट करके लौटे सिद्दार्थ शुक्ला को जब शहनाज गिल के कार का दरवाजा खोलते हुए वीडियो सामने आया तो उनके चाहने वाले हर लोगों को उनके सवालों का आधा-अधूरा ही सही, लेकिन जवाब मिल गया था।

    प्यार, इश्क और मोहब्बत की शुरूआथ बिग बॉस के घर में शुरू हो गई थीं

    प्यार, इश्क और मोहब्बत की शुरूआथ बिग बॉस के घर में शुरू हो गई थीं

    दोनों के बीच प्यार, इश्क और मोहब्बत की पींगे हालांकि बिग बॉस के घर में शुरू हो गई थीं, जहां सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल के लिए जरूरत से अधिक प्रोटेक्टिव देखे गए थे और शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के लिए पोजेसिब महसूस करती कई बार कैमरे में कैद हुईं थी। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की इन्हीं हरकतों को देखते हुए उनके चाहने वालों ने दोनों के बीच लव अफेयर की अटकलें लगानी शुरू कर दी, जिसे दोनों ने खारिज भी नहीं किया।

    सिद्धार्थ की तुलना में शहनाज गिल प्यार के इकरारनामें में आगे रही है

    सिद्धार्थ की तुलना में शहनाज गिल प्यार के इकरारनामें में आगे रही है

    हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला की तुलना में शहनाज गिल प्यार के इकरारनामें में अग्रणी रही है और बिग बॉस के घऱ के अंदर ही कई बार सिद्धार्थ को आई लव यू कह चुकी है, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला ने अपना रिश्ता शहनाज गिल के साथ जोड़ने से बचते रहे हैं। हालांकि बिग बॉस 13 का विजेता बनने के बाद जब मीडिया ने उनके और शहनाज के रिश्ते को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने गोल-गोल जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें शहनाज का साथ अच्छा लगता है।

    शहनाज के साथ मेरी ट्यूनिंग थी, इसलिए बहुत ज्यादा अटैचमेंट था

    शहनाज के साथ मेरी ट्यूनिंग थी, इसलिए बहुत ज्यादा अटैचमेंट था

    बकौल सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज बहुत एंटरटेनिंग है, मैं उससे ऐसी बातें करता था, जो मैं आम तौर नहीं करता, इसलिए मुझे मजा आता था। उसके साथ मेरी बहुत अच्छी ट्यूनिंग थी, इसलिए बहुत ज्यादा अटैचमेंट था और वह आगे भी रहेगी। शहनाज की वजह से मुझे बिग बॉस में अपनी जर्नी काफी आसान लगी। हमारी आपस में कई बार लड़ाई भी हुई, लेकिन शहनाज के साथ मैंने उसे भी एंजॉय किया।

    सिद्धार्थ के दिल से निकले अल्फाज कहते हैं कि दोनों के बीच कुछ तो है

    सिद्धार्थ के दिल से निकले अल्फाज कहते हैं कि दोनों के बीच कुछ तो है

    सिद्धार्थ शुक्ला के दिल से शहनाज गिल के बारे में निकले यह अल्फाज बताने के लिए काफी था कि दोनों के बीच कुछ तो है, जो विशेषकर सिद्धार्थ शुक्ला जाहिर नहीं करना चाहते हैं, लेकिन एक वीडियो में जब दोनों साथ-साथ नजर आए तो सिद्धार्थ शुक्ला को भले ही मार्केटिंग और प्रमोशन के लिए ही सही, शहनाज गिल के साथ अपने रिश्ते स्वीकारने ही पड़े। अभी हाल में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने अर्जुन कानूनगो के नए एलब्म के लिए शूट खत्म किया है।

    'वादा है' नामक इस एल्बम के शूट के लिए सिद्धार्थ शुक्ला पंजाब गए थे

    'वादा है' नामक इस एल्बम के शूट के लिए सिद्धार्थ शुक्ला पंजाब गए थे

    'वादा है' नामक इस एल्बम के शूट के लिए सिद्धार्थ शुक्ला पंजाब गए थे और उनके साथ पंजाबी गर्ल शहनाज गिल थीं। गुरूवार को रिलीज किए गए एल्बम में शहनाज बेहतरीन लग रही है। इसी दौरान एक वीडियो रिलीज किए एल्बम में सिंगर अर्जुन कानूनगो ने सिद्धार्थ से पूछा, देखो शहनाज वीडियो में कैसे देख रही है? इस पर सिद्धार्थ ने ट्वीट में कहा, बड़ा अच्छा गाना लग रहा है, जिसके जवाब में शहनाज ने चुंबन वाला एक इमोजी भेजकर आभार जताया।

    शहनाज की इस हरकत ने बिग बॉस की दोनों की केमेस्ट्री याद दिला दी

    शहनाज की इस हरकत ने बिग बॉस की दोनों की केमेस्ट्री याद दिला दी

    शहनाज की इस हरकत ने एक बार उनके चाहने वाले को बिग बॉस के घऱ के अंदर दोनों की केमेस्ट्री याद दिला दी, जहां दोनों हमेशा एक दूसरे से चिपके रहते थे और पप्पी और झप्पी एकदूसरे को करते दिखाई देते थे। ऐसा लगा दोनों में अभी भी कुछ नहीं बदला। यही कारण था कि उनके प्रशंसकों ने फिर से दोनों के बीच लव अफेयर की चर्चा शुरू कर दी। एक यूजर्स ने इंस्टाग्राम में दोनों की प्रशंसा करते हुए लिखा, #SidNazz निश्चित रूप से हेवेन कपल हैं।

    सिद्धार्थ शुक्ला ने खुलकर कह दिया था कि, हां उनसे प्यार है

    सिद्धार्थ शुक्ला ने खुलकर कह दिया था कि, हां उनसे प्यार है

    इससे पहले, बिग बॉस 13 के घर से बाहर निकलने के बाद एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ शुक्ला से पूछा गया कि शहनाज गिल के साथ आपके रिश्तों को प्यार का नाम दिया जा रहा है और अगर दोनों के बीच कुछ है तो छुपाया क्यों जा रहा है। इस पर सिद्धार्थ शुक्ला ने खुलकर कह दिया था कि, हां उनसे प्यार है और दोस्ती है। जब उनसे पूछा गया कि प्यार है या दोस्ती है। तो सिद्धार्थ ठिठक गए, जिससे उनके चाहने वालों ने सिद्धार्थ की हूटिंग शुरू कर दी थी और सिद्दार्थ को जान बचाकर भागना पड़ा था।

    सिडनाज की केमेस्ट्री काफी अच्छी है, लेकिन एकतरफा प्यार है: शेफाली

    सिडनाज की केमेस्ट्री काफी अच्छी है, लेकिन एकतरफा प्यार है: शेफाली

    बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ कांटेस्टेंट रहीं कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला, जो खुद कई सालों तक सिद्धार्थ को डेट कर चुकी हैं। उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के रिश्तों को लेकर कहा था कि सिडनाज की केमेस्ट्री काफी अच्छी है, लेकिन यहां एकतरफा प्यार है। बकौल जरीवाला, मैं ये बात हमेशा से कहती हूं, क्योंकि मैं सिद्धार्थ को जानती हूं। वह सना से प्यार करता है, लेकिन वह इससे दोस्त वाला प्यार करता है, लेकिन शहनाज को पता ही नहीं, चला कि वह सच में सिद्धार्थ से प्यार करने लगी है और लगता है कि अब सिद्धार्थ भी शहनाज के प्यार में पड़ गए हैं।

    सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ शहनाज को देख असहज हुए सिद्धार्थ शुक्ला

    सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ शहनाज को देख असहज हुए सिद्धार्थ शुक्ला

    इसकी तस्दीक करता है सिंगर और कंपोजर टोनी कक्कड़ द्वारा ट्वीटर पर पोस्ट किया गया एक वीडियो, जिनके उनके ही वीडियो एल्बम 'नाच मेरी लैला' का प्रमोशन वीडियो है। इस वीडियो में टोनी कक्कड़ और शहनाज गिल एल्बम के गाने पर डांस कर रहे हैं कि तभी सिद्धार्थ शुक्ला पीछे से आ जाते हैं और शहनाज को टोनी कक्कड़ के साथ डांस करते हुए पहले घूरते हैं और फिर खुद भी डांस करने लग जाते हैं, जो बताता है कि सिद्धार्थ शुक्ला का दिल भी शहनाज के प्यार में घायल हो गया है और दोनों के बीच खिचड़ी पकने लग गई है।

    बिग बॉस 14 के घर में सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल को बताया गर्लफ्रेंड

    बिग बॉस 14 के घर में सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल को बताया गर्लफ्रेंड

    माना जाता है सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को उनके फैंस द्वारा पंसद किए जाने से पहले दर्शन रावल ने अपने एल्बम दोनों को कास्ट किया था। बिग बॉस 14 के घर पहुंचे सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल को अपनी गर्लफ्रेंड बताकर दोनों के बीच रिश्तों पर तो मुहर भी लगा दी, जब उन्होंने एक टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला गौहर खान की टीम में से जान कुमार सानू का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे होते है, तो गौहर सिद्धार्थ से कहती हैं कि आप ऐसा नहीं कर सकते हैं।

    सिद्धार्थ ने कहा, देखो तुम मुझे छू नहीं सकती हो, घर में मेरी गर्लफ्रेंड है

    सिद्धार्थ ने कहा, देखो तुम मुझे छू नहीं सकती हो, घर में मेरी गर्लफ्रेंड है

    टास्क के दौरान जब गौहर खान सिद्धार्थ के पास जाकर उन्हें हटाने की कोशिश करती है, लेकिन सिद्धार्थ मस्ती में टास्क को लेते हुए कहते हैं, देखो तुम मुझे छू नहीं सकती हो, घर में मेरी गर्लफ्रेंड है। सिद्धार्थ शुक्ला के इस इकरारनामे को शहनाज गिल के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है, क्योंकि अभी तक शहनाज गिल को छोड़कर उनका नाम किसी और के साथ नहीं जुड़ा हुआ है। शायद यही कारण है कि इसके बाद से दोनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+