Bigg Boss फेम स‍िद्धार्थ शुक्‍ला और शहनाज गिल मुंबई से चंडीगढ़ गए एक साथ , Video देख फैंस बोले- इसी का इंतजार था

Bigg Boss फेम स‍िद्धार्थ शुक्‍ला और शहनाज गिल मुंबई से चंडीगढ़ गए एक साथ , Video देख फैंस बोले- इसी का इंतजार था

नई दिल्ली: बिग बॉस के सीजन 13 (Bigg Boss) की चर्चित जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल (Sidharth Shukla and Shehnaaz Gill) को मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai airport) पर एक साथ गुरुवार (5 नवंबर) को देखा गया है। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज दोनों मुंबई से चंडीगढ़ एक साथ गए हैं। दोनों का मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ वाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दोनों को एक साथ देखकर शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला के फैन्स भी काफी खुश हो गए हैं। वायरल वीडियो पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया देकर कहा है कि इन दोनों को एक साथ देखने का इंतजार हमेशा रहता है। बिग बॉस-13 के दौरान सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी काफी चर्चा में रही थी।

Sidharth Shukla

एयरपोर्ट पर एक ही कार से आए सिद्धार्थ और शहनाज

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को देखा गया। दोनों एक ही कार से उतरकर बाहर निकले थे। कोरोना की वजह से दोनों ने मास्क पहना हुआ था लेकिन मीडिया के कैमरों को देखकर दोनों ने पोज दिए। सिद्धार्थ ब्लू टी-शर्ट और जींस पहने हुए थे वहीं, शहनाज सलवार कमीज में दिखीं।

दोनों को एक साथ देखते ही उनके फैंस एयरपोर्ट पर फोटो लेने के लिए सामने आए। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने एक साथ पोज नहीं दिया। लेकिन दोनों ने अपने फैंस का मुस्कुरा कर अभिवादन किया। सिद्धार्थ और शहनाज को एक साथ देखकर फैंस के मन एक बार फिर से उनके प्यार को लेकर बातें घूमने लगी है।

फैंस ने कहा- हमें तो इसी का इंतजार था

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कई यूजर ने लिखा है, दोनों को एक साथ देखे, काफी वक्त हो गया था। ऐसा लग रहा है जैसे आज सपना पूरा हुआ है। एक यजूर ने लिखा है, मुझे तो इसी का इंतजार था। तो वहीं एक यूजर ने लिखा है, ऐसा ना हो कि मैं खुशी से पागल हो जाऊं। दोनों के वीडियो को हैशटैग सिडनाज के साथ भी शेयर किया जा रहा है। बता दें कि बिग बॉस के सीजन 13 के दौरान सोशल मीडिया पर हैशटैग सिडनाज ट्रेंड में आया था। इसी हैशटैग के साथ दोनों के वीजियो और फोटोज शेयर किए जाते थे।

फिलहाल इस बात का कोई पता नहीं चल पाया है कि सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल के साथ चंडीगढ़ क्यों गए हैं। दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने कोई भी ज्वाइंट प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।

बिग बॉस का सीजन 14 में सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान के साथ बतौर सीनियर आए थे। पिछले रविवार वीकेंड के वार में शहनाज गिल भी घर में गेस्ट बनकर आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+