#BoycottSurfExcel के चक्कर में यूजर्स ने Microsoft Excel को दी पाकिस्तान में बिजनेस की नसीहत

नई दिल्ली। हिन्दुस्तान यूनिलीवर लक्स, फेयर एंड लवली, वैसलीन जैसे उत्पादों के पीछे की कंपनी ने हाल ही में अपनी डिटर्जेंट लाइन सर्फ एक्सेल के लिए एक विज्ञापन जारी करने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर है। सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर एक विज्ञापन जारी किया है, जिसमें एक लड़का और लड़की को साइकिल की सवारी करते हुए दिखाया गया है। इस विज्ञापन के बाद कुछ लोग इसके उपयोग के बहिष्कार का लेकर भी आगे आए हैं।

सर्फ एक्सेल की जगह माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल के एप पर दे दी समीक्षा

इसके विज्ञापन को लेकर विरोध के बीच एक Android उपयोगकर्ता ने सर्फ एक्सेल में मालिकों को यह बताने के लिए अपनी राय देने का फैसला किया क्योंकि वह उनके विज्ञापन से खुश नहीं था। इसके बाद वो Google Play पर गया जहां से एप डाउनलोड किए जाते हैं और वहां अपनी एक समीक्षा छोड़ दी और दूसरों से डिटर्जेट का बहिष्कार करने का आग्रह किया। लेकिन उसने गलती से Microsoft Excel के एप पर जाकर अपनी प्रतिक्रिया दे दी जो कि Google Play पर सभी को दिखाई दे रहा है। इस बात अनजान उस व्यक्ति ने अपने समीक्षा में सर्फ एक्सेल के बायकाट की बात लिखी है और रेटिंग में एक स्टार दिया है। उसने लिखा है कि 'बॉयकाट सर्फ एक्सेल, हिन्दु विरोध है, पाकिस्तान में जाकर बिजनेस कर'।

ढेर सारे यूजर्स ने ट्वीट कर किया विरोध

अब उसकी ये समीक्षा Microsoft Excel को लेकर Google Play पर पड़ी हुई है। सर्फ एक्सेल को लेकर ढेर सारे यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर इस बात का अंदेशा जताया है कि Microsoft Excel और सर्फ एक्सेल बनाने वाली कंपनी एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उसने ट्विटर पर माइक्रोसॉफ्ट की ही क्लास लगा दी। हालांकि आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट अलग कंपनी है और सर्फ एक्सल को बनाने वाली कंपनी अलग हैं, दोनों का एक दूसरे से कोई लेना देना नहीं है। सर्फ एक्सेल को लेकर सोशल मीडिया पर कई सारे ट्वीट आए हैं जिसमें कुछ मजेदार है तो गंभीरता से कही हुई बातें हैं।

विज्ञापन में क्या है?

अब बात विज्ञापन की कर लेते हैं कि आखिर उसमें ऐसा क्या है कि जिसका विरोध हो रहा है। दरअसल सर्फ एक्सेल के इस वीडियो एड में एक बच्चा सफेद कुर्ते में अपने धार्मिक स्थल पर जाना चाहता है, लेकिन होली की वजह से गली में रंगों की बारिश होती रहती है। इसी बीच एक बच्ची साइकिल से आती है ओर वो गली में रंग डालने वालों से कहती है कि उसके उपर रंग डालो। छत से रंग फेंकने वाले बच्चे अपना पूरा रंग उस बच्ची पर फेंक देते हैं। इसके बाद जब बच्ची को लगता है कि लोगों के रंग खत्म हो गए तो वो उस कुर्ता पहने हुए बच्चे को उसके धार्मिक स्थल तक पहुंचाती है। इस वीडियो पर कुछ लोगों ने कहा कि यह वीडियो एक खास धर्म के लोगों को निशाना बनाने के लिए जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- दूल्हे व बारातियों को उपहार में भेंट की गीता, पूरे राजस्थान में हो रही इस शादी की चर्चा, देखें VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+