Solar Eclipse 2019: मोदी की सूर्य ग्रहण की तस्वीरों पर कांग्रेस का तीखा वार, कहा- सच में Coolest PM

नई दिल्ली। साल 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण आज भारत समेत विश्व के कई देशों में देखा गया, हर आम से लेकर खास व्यक्ति इस खगोलीय घटना का गवाह बना ,अन्य देशवासियों की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सूर्यग्रहण को देखा और इसकी तस्वीरें ट्वीट की लेकिन पीएम मोदी की ट्वीट करते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने मजे लेने शुरू कर दिए, कुछ लोगों ने पीएम मोदी को लिखा कि अब तो काफी मीम्स बनेंगे जिस पर पीएम मोदी ने लिखा कि आपका स्वागत है... एंजॉय कीजिए।

Recommended Video

    Solar Eclipse 2019: PM Modi ने 1.50 लाख के चश्मे से देखा Solar Eclipse | वनइंडिया हिंदी

    PM मोदी की सूर्य ग्रहण की तस्वीरों पर कांग्रेस का तंज

    लेकिन इस हंसी-मजाक पर कांग्रेस ने तीखा वार किया है और उसने और इसी हैशटैग से एनआरसी-नागरिकता कानून को लेकर देश भर में जारी विरोध-प्रदर्शनों पर पीएम मोदी पर तंज कसा है, कांग्रेस ने #JhootJhootJhoot के साथ ट्वीट किया।

    मोदी इतने कूल हैं कि...

    वाकई में हमारे पीएम कूलेस्ट हैं, कांग्रेस के इस ट्वीट में पीएम मोदी की एक तस्वीर शेयर की गई थी जिसमें लिखा था, मोदी इतने कूल हैं कि जब देश जल रहा है, वह चिल कर रहे हैं।

    राहुल गांधी ने PM मोदी पर लगाए हैं गंभीर आरोप

    दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज ही पीएम मोदी और उनकी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, असम में डिटेंशन सेंटर से जुड़े एक वीडियो को ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी को झूठा करार दिया।

    'RSS का प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलता है'

    राहुल गांधी ने बीबीसी के एक वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'RSS का प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलता है।' इस ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने #झूठ_झूठ_झूठ लिखा है। राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है, वह असम में तैयार किए जा रहे एक डिटेंशन सेंटर का है। इसमें राहुल गांधी ने पीएम मोदी के रामलीला मैदान में दिए गए भाषण के उस अंश का भी जिक्र किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में एक भी डिटेंशन सेंटर नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+