बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं एक्ट्रेस मंदिरा बेदी, बिकिनी फोटो पर लोगों ने किए बेहूदे कमेंट्स

एक्ट्रेस और शो होस्ट मंदिरा बेदी अपने फिट फिगर के लिए जानी जाती हैं। फिलहाल मंदिरा बेदी ग्रीस में छुट्टियां मना रही हैं, लेकिन इस बीच भी उन्होंने अपने जिम के लिए टाइम निकाल ही लिया। उन्होंने बीच के किनारे से अपनी एक्सरसाइज करते हुए फोटो पोस्ट की, लेकिन इसपर भी लोग बाज नहीं आए

Mandira Bedi

नई दिल्ली। एक्ट्रेस और शो होस्ट मंदिरा बेदी अपने फिट फिगर के लिए जानी जाती हैं। मंदिरा किसी भी काम में व्यस्त हों या कहीं छुट्टियां क्यों न मना रही हों, वो अपने फिटनेस के लिए समय निकाल ही लेती हैं। फिलहाल मंदिरा बेदी ग्रीस में छुट्टियां मना रही हैं, लेकिन इस बीच भी उन्होंने अपने जिम के लिए टाइम निकाल ही लिया। उन्होंने बीच के किनारे से अपनी एक्सरसाइज करते हुए फोटो पोस्ट की, लेकिन इसपर भी लोग बाज नहीं आए और भद्दे कमेंट्स करने शुरू कर दिए।

बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं मंदिरा

मंदिरा बेदी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं, लेकिन इस बार एक तस्वीर पर उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने मंदिरा बेदी की फोटो पर बेहद नेगेटिव कमेंट्स किए हैं। हाल ही में मंदिरा बेदी ग्रीस में छुट्टियां मना रही हैं। वहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। इनमें से एक तस्वीर में वो बिकिनी में बीच किनारे खड़ी हैं।

बिकिनी फोटो पर आए भद्दे कमेंट्स

मंदिरा की इस फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी नेगेटिव और भद्दे कमेंट्स किए हैं। लोगों ने उनकी फोटो पर लिखा कि वो मर्द जैसी दिखती हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी फोटो पर रेसलर आंटी कमेंट किया। ये पहली बार नहीं है जब मंदिरा को बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा हो। इससे पहले भी उनकी तस्वीरों पर लोगों ने ऐसे कमेंट किए हैं।

'ऐसे कमेंट्स डिस्टर्बिंग होते हैं'

ऐसे ट्रोल्स पर मंदिरा बेदी ने कहा था कि वो इनपर ध्यान नहीं देतीं, लेकिन कभी-कभी ऐसे कमेंट्स से बुरा लगता है। मंदिरा ने कहा था, 'मैं कोशिश करती हूं कि इसपर ध्यान न दूं, लेकिन कभी-कभी ऐसे कमेंट्स पढ़ना काफी डिस्टर्बिंग होता है, खासकर जैसी भाषा का उपयोग ट्रोल्स करते हैं। ये असॉल्ट जैसा लगता है।'

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के शो 'क्वांटिको' में भारतीय नागरिक को दिखाया आतंकवादी, फैंस ने लगाई लताड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+