Bigg Boss 14: यूट्यूबर कैरी मिनाटी के बिग बॉस में आने की खबरें वायरल, जानिए इसपर खुद उन्होंने क्या कहा

नई दिल्ली। रिएलिटी शो बिग बॉस सबसे अधिक चर्चा में रहने वाला शो है। जिसे अभिनेता सलमान खान होस्ट करते हैं। हर साल शो जितना सुर्खियों में रहता है, उतने ही सुर्खियों में इसके कंटेस्टेंट भी रहते हैं। इस शो की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है। वहीं लोगों ने भी कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि शो में कौन से कलाकार इस बार दिखाई देंगे। इस बीच खबर आई है कि सोशल मीडिया सेंसेशन और मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाटी रिएलीटी शो बिग बॉस के सीजन 14 में आने के लिए तैयार हैं। इसपर खुद कैरी मिनाटी का जवाब भी आ गया है।

कैरी मिनाटी ने क्या कहा?

कैरी मिनाटी ने क्या कहा?

बता दें कैरी मिनाटी 21 साल के हैं और उनका असली नाम अजय नागर है। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि फरीदाबाद के रहने वाले अजय नागर पहले से ही मुंबई में मौजूद हैं और एक होटल में क्वारंटाइन हैं। इसके साथ ही वह क्वारंटाइन के 14 दिनों के बाद बिग बॉस के सीजन 14 में दिखाई देंगे। इसपर कैरी मिनाटी ने ट्वीट करते हुए कहा है, 'मैं बिग बॉस में नहीं जा रहा हूं। जो आप पढ़ रहे हैं उसपर विश्वास ना करें।' बता दें बिग बॉस सीजन 14 के पहले एपिसोड की शूटिंग 1 अक्टूबर को होगी। इसके लिए सलमान खान मुंबई की फिल्म सिटी में शूटिंग करेंगे। शो में हिस्सा लेने वाले सभी 14 कंटेस्टेंट्स को मेडिकल टेस्ट कराना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सबके लिए शो में शामिल होने से पहले क्वारंटाइन होना भी अनिवार्य है।

सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल भी दिखेंगे

सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल भी दिखेंगे

इस शो का प्रीमियर कलर्स चैनल पर 3 अक्टूबर को आएगा। ये भी कहा जा रहा है कि पिछले साल शो की मशहूर जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल इस बार पहले एपिसोड में नजर आ सकते हैं। वह होस्ट सलमान खान के साथ ही नए कंटेस्टेंट से बातचीत करते देखे जाएंगे। वह नए कंटेस्टेंट से बातचीत करेंगे और यह जानेंगे कि वह बिग बॉस के घर में बंद रह पाएंगे या फिर नहीं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार चार यूट्यूबर शो में नजर आने वाले हैं। हालांकि इनमें कैरी मिनाटी नहीं हैं। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है। बाकी के सभी कंटेस्टेंट मुंबई के एक होटल में इस समय क्वारंटाइन हैं।

शो में कौन-कौन आएगा नजर?

शो में कौन-कौन आएगा नजर?

शो में नजर आने वाले अन्य कंटेस्टेंट जैसमीन भासिन, पवित्र पुनिया, सारा गुरपाल, नैना सिंह, निशांत मलकानी, कुमार सानु और निक्की टिंबोली हैं। इस साल बिग बॉस में ना केवल टीवी स्टार बल्कि रिएलिटी स्टार्स और यूट्यूबर भी दिखाई देंगे। कैरी मिनाटी की बात करें तो उन्होंने बेहद कम उम्र से ही यूट्यूब पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया था, बाद में उनके वीडियो काफी वायरल होने लगे। अब वह काफी मशहूर यूट्यूबर हैं। सोशल मीडिया पर जो कुछ भी ट्रेंड होता है, वह उसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वीडियो बनाते हैं। इसके साथ ही कैरी एक रैपर भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+