सोशल मीडिया ने इस अंदाज में दी डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। देश आज अपने मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनके जन्मदिन पर याद कर रहा है।

apj abdul kalam

सोशल मीडिया भी अपने अंदाज में पूर्व राष्ट्रपति कलाम को याद कर रहा है। हैशटैग #APJAbdulKalam ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहा है। साथ ही फेसबुक पर भी A.P.J. Abdul Kalam ट्रेंड कर रहा है।

पूर्व राष्ट्रपति कलाम का बचपन बहुत ही संघर्षशील रहा है। 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में जन्मे डॉ. कलाम 5 साल की उम्र में पिता की मदद करने के लिए अखबार बांटते थे।

40 विश्वविद्यालयों ने प्रदान की थी डॉ.क्ट्रेट की उपाधि

डॉ. कलाम भारतीय वायुसेना में पायलट बनने में सिर्फ एक स्थान से चूक गए थे। डॉ. कलाम को दुनिया के 40 विश्वविद्यालयों ने डॉ.क्ट्रेट की उपाधि से नवाजा था।

बैलेस्टिक मिसाइल और लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी के सफल प्रयोग के बाद डॉ. कलाम को देश के 'मिसाइल मैन' हो गए

apj abdul kalam

डॉ. कलाम देश के पहले ऐसे राष्ट्रपति थे जिनका विवाह नहीं हुआ था। सन् 2002 से 2007 के दौरान देश के 11वें राष्ट्रपति रहे डॉ. कलाम ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ कम किया।

राष्ट्रपति बनने से पहले वो रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में बतौर एयरोस्पेस इंजीनियर काम कर चुके थे।

किताबें भी लिखी थी डॉ. कलाम ने

डॉ. कलाम ने कई किताबें भी लिखी। इसमें उनकी स्वयं की आत्मकथा, विंग्स ऑफ फायर प्रमुख है। डॉ. कलाम भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्म विभूषण से भी नवाजे गए थे।

apj abdul kalam

सन् 2015 में 83 साल की आयु में डॉ. कलाम का निधन शिलॉन्ग में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में व्याख्यान देते वक्त हृदय गति रुक जाने से हो गया था। डॉ. कलाम IIM शिलॉन्ग में विजिटिंग प्रोफेसर भी थे।

सोशल मीडिया ने कुछ इस तरह से किया याद

सोशल मीडिया पर भी डॉ. कलाम को लोग शिद्दत से याद कर रहे हैं।

apj abdul kalam

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है 'वह व्यक्ति जिसने प्रत्येक भारतीय की कल्पना को आकर्षित किया, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम उनके जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि।'

क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा है ' हम आज जहां भी हैं, एक समय के लिए उनकी तस्वीर अपने दिमाग में रख कर सिर्फ 1 मिनट के लिए कलाम को सलाम करें।'

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा है 'मिसाइल मैन,भारत रत्न, देश के पूर्व राष्ट्रपति हमारे प्रेरणास्रोत डॉ..ऐ.पी.जे. अब्दुल कलाम साहब की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन!'

डीआरडीओ ने भी मिसाइल मैन को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश मार्कण्डेय काटजू ने भी डॉ. कलाम और खुद से जुड़ी याद साझा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+