TikTok स्टार और सोशल मीडिया पर मशहूर प्रतीक खतरी की सड़क हादसे में मौत

नई दिल्ली। टिकटॉक स्टार और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर प्रतीक खतरी (prateek khatri) की मौत हो गई है। उनकी मौत का कारण कार से एक्सिडेंट होना बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतीक खतरी ने मंगलवार की रात अंतिम सांस ली है। प्रतीक के निधन पर उनके दोस्त और टिकटॉक के अन्य स्टार दुख व्यक्त कर रहे हैं। इन लोगों ने प्रतीक के साथ अपनी तस्वीर साझा कर शोक व्यक्त किया है। वहीं टिकटॉक के मशहूर स्टार रहे और कैरी मिनाटी की वीडियो से चर्चा में आए आमिर सिद्दिकी ने भी प्रतीक की मौत की खबर अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी में दी है।

अपनी वीडियो से चर्चा में आए थे प्रतीक खतरी

अपनी वीडियो से चर्चा में आए थे प्रतीक खतरी

प्रतीक खतरी की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज से चर्चा में आए थे। उनके वीडियो टिकटॉक और सोशल मीडिया के अन्य प्लैटफॉर्म पर काफी वायरल हो गए थे। वहीं उनके इंस्टाग्राम पर भी काफी फॉलोअर्स थे। यहां उनके फॉलोअर्स की संख्या 43.2 हजार है। प्रतीक की दोस्त आशिका भाटिया और भाविका मोटवानी ने भी अपने आधिकारिक अकाउंट से उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है। दोनों ने प्रतीक के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर शोक जताया है। आशिका ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसपर विश्वास कर पाना मुश्किल है, आपकी आत्मा को शांति मिले।'

View this post on Instagram

RIP 💔

A post shared by Bhaavi 🎈 (@bhavika_motwani) on

भाविका ने शेयर की तस्वीर

वहीं भाविका मोटवानी ने भी प्रतीक के साथ एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर के साथ 'RIP' लिखा है। इसके साथ ही प्रतीक खतरी के फैंस को भी उनकी मौत की खबर से झटका लगा है। सभी फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद कर रहे हैं। हालांकि अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि कार एक्सिडेंट कहां और कैसे हुआ है। प्रतीक को लेकर आमिर सिद्दिकी ने भी पोस्ट लिखी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को सुरक्षा के साथ ड्राइव करने को लेकर भी एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है।

आमिर- मुझे पता चला जीवन कितना छोटा है

आमिर- मुझे पता चला जीवन कितना छोटा है

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में आमिर सिद्दिकी ने लिखा है, 'रोजाना सुबह उठना और कोई ना कोई बुरी खबर सुनना वास्तव में परेशान करने वाला है। सुबह मेरे दोस्त प्रतीक खतरी के निधन की खबर से मुझे एहसास हुआ कि जीवन कितना छोटा और अप्रत्याशित है। हमेशा ध्यान से गाड़ी चलाएं। अपने करीबी लोगों को सुरक्षित रखें और उनकी विशेष देखभाल करें।' आपको बता दें इससे पहले जून महीने में भी एक अन्य टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ की मौत हो गई थी। वह 16 साल की थीं और टिकटॉक स्टार के अलावा डांसर भी थीं। सिया की मौत दिल्ली में 25 जून को आत्महत्या के कारण हुई थी।

View this post on Instagram

It's hard to believe 😔💔 RIP 🙏

A post shared by 💕A A S H I K A B H A T I A 💕 (@_aashikabhatia_) on

युजवेंद्र चहल की मंगेतर ने 'सेनोरिटा' सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, VIDEO सोशल मीडिया पर मचा रहा है धमाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+