युजवेंद्र चहल की मंगेतर ने 'सेनोरिटा' सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, VIDEO सोशल मीडिया पर मचा रहा है धमाल

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते आईपीएल के इस सीजन के मुकाबले दुबई में खेले जा रहे हैं। खिलाड़ी भले ही देश से दूर हों लेकिन वे सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर वैसे तो कई क्रिकेटर एक्टिव रहते हैं लेकिन आरसीबी के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल का अपना अलग ही अंदाज है। युजवेंद्र चहल अपनी मंगेतर धनाश्री वर्मा के साथ सोशल मीडिया पर फनी और काफी प्य़ारे वीडियो शेयर करते रहते हैं।

'सेनोरिटा' सॉन्ग पर दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स

'सेनोरिटा' सॉन्ग पर दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स

फेमस यूट्यूबर और कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा अपने डांस से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सोशल मीडिया पर आए दिन उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं। हाल ही में धनाश्री का एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिल है। इस वीडियो में धनाश्री शॉन मेंडेस और केमिला केबेलो के फेमस गाने 'सेनोरिटा' पर डांस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके जबरदस्त मूव्स के दिवाने हो गए हैं।

वीडियो के साथ की ये अपील

वीडियो के साथ की ये अपील

वीडियो में ग्रे टॉप और प्रिंटेड टाइट्स में नजर आ रही धनाश्री वर्मा के डांस स्टेप और डांस मूव काफी शानदार लग रहे हैं। धनाश्री द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गए इस वीडियो को अभी तक लगभग 20 लाख लोगों ने देखा है और 1 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। धनाश्री ने इस वीडियो की शूटिंग वीकेंड पर की है। वीडियो के कैप्शन में धनाश्री ने अपील की है जिन्हें सेनोरिटा गाना पसंद है वे अपने दोस्तों के टैग करें।

धनाश्री वर्मा फेमस यूट्यूबर हैं

बता दें, धनाश्री वर्मा फेमस यूट्यूबर हैं। उनकी डांस वीडियो काफी वायरल होते रहते हैं। युजवेंद्र चहल से सगाई के बाद क्रिकेटर के फैन्स भी उनके वीडियो काफी पसंद कर रहे हैं। आईपीएल में शानदार परफॉर्म कर रहे युजवेंद्र चहल को पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करने पर मैन ऑफ द मैच मिला था। जिस पर धनाश्री ने एक वीडियो पोस्ट कर उनको बधाई दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+