तीस्‍ता सीतलवाड़ को आईएसआईएस में नजर आए हिंदु भगवान

मुंबई। गुजरात दंगों के बाद सुर्खियों में आई सोशल एक्टिविस्‍ट, पत्रकार और वकील तीस्‍ता सीतलवाड़ शुक्रवार को एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं। तीस्‍ता ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ऐसा ट्वीट कर डाला जिसने उन्‍हें सवालों के कठघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।

 Teesta-Setalvad-controversial-tweet

दरअसल तीस्‍ता ने अपनी एक ट्ववीट में आइएसआइएस के आतंकियों को हिंदु भगवानों के बराबर बता डाला।

तीस्‍ता ने एक फोटो पोस्‍ट किया जिसमें मां काली और भगवान कृष्‍ण का जिक्र उन्‍होंने आइएसआइएस आतंकियों के संदर्भ में किया था। तीस्‍ता ने यह ट्वीट हाल ही में सीरिया में मारे गए अमेरिकी पत्रकार जेम्‍स राइट फॉले के लिए अपनी सहानुभूति दिखाने के परिप्रेक्ष्‍य में किया था।

उनकी इस ट्वीट ने काफी बवाल मचा दिया। बात आगे बढ़ती देख तीस्‍ता ने अपना ट्ववीट तुरंत डिलीट कर डाला लेकिन तब तक यह ट्विटर पर वायरल हो चुका था और लोगों ने उन्‍हें काफी कुछ कह डाला था।

वहीं दूसरी तरफ तीस्‍ता के इस ट्वीट की वजह से कोलकाता में उनके खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है। इस एफआईआर में उन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+