रूस के सोची में पीएम मोदी और व्लादिमिर पुतिन के सामने ये होंगे एजेंडे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह रूस दौर पर जा रहे हैं, जहां वे राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से अनौपचारिक मुलाकात करेंगे। रूस के पश्चिमी तट पर स्थित खूबसूरत शहर सोची में दोनों नेताओं के बीच मुलाकात होगी। चीन के वुहान शहर में शी जिनपिंग के साथ अनौपचारिक मीटिंग के बाद रूस और भारत के बीच रिश्तों को नया आयाम देने के लिए पुतिन के साथ भारत के प्रधानमंत्री मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी 21 मई को सोची पहुंचेंगे, जहां रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात करने के बाद पुतिन के दावत पर उनके साथ लंच करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच इस मुलाकात में किसी भी प्रकार का विशिष्ट एजेंडा नहीं होगा और यह सामान्य मीटिंग की तरह है।
सूत्रों की मानें तो दोनों ही नेताओं के बीच होने वाली वार्ता में वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दे होंगे। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और ब्रिक्स को लेकर भारत-रूस सहयोग पर चर्चा हो सकती है। इसके अलाना वैश्विक आतंकवाद, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, सीरिया, आईएसआईएस की स्थिति पर भी मोदी और पुतिन चर्चा कर सकते हैं।
इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच तीसरे देशों में भारत रूस नागरिक परमाणु सहयोग पर भी चर्चा की जा सकती है। वहीं, दोनों नेता घरेलू मुद्दों पर लेकर अपने विचार शेयर कर सकते हैं। रूस के चौथी बार राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी पहली बार पुतिन से मुलाकात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications