भारतीय एयरपोर्ट पर अबतक 39 अंतरराष्ट्रीय यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव, इन देशों के पैसेंजरों पर खास नजर-रिपोर्ट
देश के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर विदेशों से आने वाले यात्रियों की रैंडम आधार पर कोरोना जांच की जा रही है। इनमें से अबतक 39 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी IGI जाने वाले हैं।

भारत में चीन से आए कोरोना वायरस ने करीब तीन साल पहले एयरपोर्ट के रास्ते से ही एंट्री ली थी। इसलिए इस बार भी चीन में हाहाकार की वजह से एयरपोर्ट पर ही निगरानी बढ़ाई गई है। जोखिम वाले देशों से भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की रैंडम चेकिंग की जा रही है। कल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के भी दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर जाने की योजना है, ताकि वहां स्क्रीनिंग के लिए किए गए इंतजामों को देख सकें और एहतियात के तौर पर आगे की योजना पर विचार कर सकें। इस बीच रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक देश में जितने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग हुई है, उनमें से 39 कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।
अबतक 39 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोविड संक्रमित मिले- रिपोर्ट
देश के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर विदेश से आने वाले यात्रियों की जो रैंडम कोविड जांच हो रही है, उसमें पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अबतक कम से कम 39 पैसेंजरों के कोविड-19 संक्रमित होने की जानकारी मिली है। भारत सरकार हवाई अड्डों पर कोविड स्क्रीनिंग को कितनी अहमियत दे रही है, इसका अंदाजा इसी से लग जाता है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया गुरुवार को व्यवस्थाओं को देखने के लिए खुद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जाने वाले हैं। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार अगले हफ्ते से खासकर चीन और कोविड प्रभावित देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए यह स्क्रीनिंग अनिवार्य कर सकती है। गौरतलब है कि जनवरी में देश में कोविड की नई लहर को लेकर आई एक खबर ने पहले से ही सबको चौकन्ना कर दिया है।
ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट ने बढ़ाई है चिंता
स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों में कुल 6,000 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जो कोविड-19 टेस्ट की गई है, उनमें से 39 के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। भारत दुनिया के कई देशों में ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट BF.7 की वजह से मामले बढ़ने के बाद तमाम एहतियाती कदम उठा रहा है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' के रूप में पहचान की है। बुधवार को विदेशों से तमिलनाडु पहुंचे चार यात्रियों को चेन्नई एयरपोर्ट पर कोविड-19 संक्रमित पाया गया है। वहीं आईजीआई एयरपोर्ट पर एक जापान से और एक अमेरिका से आने वाले यात्री को भी संक्रमित पाया गया है। ये दोनों लुधियाना के रहने वाले हैं।
सरकार कोरोना को लेकर है सावधान
संभावना है कि सरकार चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हॉन्ग कॉन्ग, थाईलैंड और सिंगापुर से आने वाले यात्रियों के लिए 'एयर सुविधा' फॉर्म भरना भी अनिवार्य कर सकती है। इससे संबंधित यात्री की ट्रैवल हिस्ट्री का आसानी से पता चल सकता है। चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना की नई लहर को देखने के बाद और आने वाले नए साल को देखते हुए सरकार पहले से ही सावधान है। हालांकि, अभी तक केंद्र या किसी भी राज्य सरकार ने सार्वजनिक कार्यक्रमों पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई है, लेकिन लोगों से यह लगातार कह रही है कि मास्क लगाएं और कोविड-19 के अनुरूप व्यवहार करें। मंगलवार को पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों को लेकर एक मॉक ड्रिल भी की जा चुकी है।
जनवरी में नई लहर की आशंका
उधर सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है, 'पहले यह देखा गया कि भारत में कोरोना की नई लहर पूर्वी एशिया के 30-35 दिनों बाद आती है.......यही ट्रेंड रहा है...' इस आधार पर भारत के लिए 40 दिन महत्वपूर्ण बताया गया है। खासकर जनवरी में नई लहर आने की आशंका जताई गई है, लेकिन यह भी साफ किया गया है कि यह ज्यादा गंभीर नहीं होगी और लोगों की मौतों के मामले में भी हालात चिंताजनक नहीं होंगे। (इनपुट-पीटीआई)
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications