हिमाचल में बर्फबारी, कश्मीर में पारा -11 डिग्री, ठिठुर रहा उत्तर भारत
नई दिल्ली। रविवार को राजधानी की सुबह घने कोहरे और ठंडी हवाओं के साथ हुई। तापमान में तेजी से गिरावट का कारण है हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी। हिमाचल और कश्मीर के कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। इसका असर यूपी, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान तक दिखाई दे रहा है।
पूरे उत्तर भारत में अचानक ठंड बढ़ गई है। कश्मीर के गुलमर्ग में शनिवार को न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री रहा। यह सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। दिल्ली, आगरा, गाजियाबाद से लेकर लखनऊ, कानपुर तक पारा गिर गया है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले तीन दिनों से जम्मू एवं कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो गया है। इस कारण बारिश की आशंका तो कम हो गई है, लेकिन ठंड बढ़ेगी। साथ ही कोहरा पड़ने के भी आसार हैं।

दिल्ली में ठिठुरन
दिल्ली में कुछ ऐसे ठिठुरन का असर दिखा।

सुबह सवेरे दिल्ली
यह नजारा दिल्ली की सुबह का है।

मेरठ में हाथ तापते लोग
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ गई है।

कश्मीर में बर्फबारी
श्रीनगर में बर्फबारी के बाद सैलानी खुश।

श्रीनगर में बर्फबारी
श्रीनगर में बर्फबारी के बाद का मंजर।

श्रीनगर में बर्फबारी
श्रीनगर में बर्फबारी के बाद लोग खुश।

अनंतनाग में तापमान गिरा
अनंतनाग में कोहरा भी पड़ रहा है।

तड़के दिल्ली का नजारा
कोहरो में दिल्ली का नजारा।

सड़क पर नहीं दिख रहे वाहन
दिल्ली की सड़कों पर ठंड का असर।












Click it and Unblock the Notifications