सुपरमार्केट के अंदर ट्रॉली में जा पहुंचा जहरीला सांप, पकड़ने आए सपेरे को ही डसा

नई दिल्ली। अमेरिका के टेक्सास में शनिवार को एक डिपार्टमेंटल स्टोर में लोग तब घबरा गए जब उन्हें शॉपिंग कार्ट में एक बड़ा सांप दिखाई पड़ा। दरअसल स्टोर में काम करने वाला एक कर्मचारी सारे शॉपिंग कार्ट इकट्ठे कर रहा था तभी उसे एक कार्ट जोर से हिलता दिखा। कर्मचारी ने जब देखा तो वह घबरा गया। दरअसल वहां एक बड़ा सांप था। वह जोर से चीखा तो बाकी लोग दौड़कर पहुंचे।

सपेरे ने की पकड़ने की कोशिश को सांप ने डसा

स्टोर के कर्मचारी जब जोर से चीख तो बाकी लोग वहां पहुंचे। सांप को पकड़ने के लिए सपेरे जॉन हेकमैन को बुलाया गया। जॉन ने बड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ तो लिया लेकिन इस दौरान सांप ने एक बार उसे काट लिया। नॉर्थईस्ट पुलिस विभाग ने पूरी घटना की जानकारी फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है। घटना 26 मई की है। इस पोस्ट पर अब तक हजारों लाइक्स और शेयर आ चुके हैं।

मकान के लिए खुदवाई नींव को निकले 2 दर्जन सांप

मकान के लिए खुदवाई नींव को निकले 2 दर्जन सांप

कुछ समय पहले छत्तीसगढ़ के जगदलपुर गांव में एक शख्स अपना मकान बनवाने के लिए नींव खुदवा रहा था। कई लोग फावड़े-कुदालों से खुदाई कर रहे थे। खुदाई डेढ़ फीट गहराई तक ही हो पाई थी कि एक फावड़े की चोट जमीन में सांपों के बिल पर पड़ी। फिर क्या था..वहां सांप ही सांप निकलने लगे। यह देखकर मजदूर और घर बनवा रहे लोग दंग रह गए। खुदाई के दौरान कुछ सांप मर भी गए। कुल दो दर्जन से ज्यादा सांप दिखे। हिम्मत कर कुछ लोगों ने उन्हें बोरों में भरकर इकठ्ठा किया। इसके बाद उन्हें इंद्रावती नदी किनारे जंगलों में छोड़ दिया गया।

एटीएम मशीन से निकला सांप

एटीएम मशीन से निकला सांप

बीते माह तमिलनाडु के कोयंबटूर के थान्‍नेरपंडल रोड़ पर स्थित एक ATM में उस वक्‍त खलबली मच गई जब पैसे निकालने पहुंचे लोगों ने वहां सांप देखा। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया। सांप पकड़ने वाले ने काफी मशक्‍कत के बाद सांप को पकड़ा। वहीं मौजूद एक शख्‍स ने इसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो गया है।

यह भी पढ़ें- दिल दहला देने वाला VIDEO: फोन पर मशगूल कार चालक ने 3 साल के मासूम को कुचला, 20 मीटर तक घसीटता गया बच्‍चा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+