एयरपोर्ट के VIP लाउंज में मिला 6 फीट लंबा जहरीला साप,सन्न रह गए अधिकारी

नई दिल्ली। पुडुचेरी हवाईअड्डे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में 6 फीट लंबा सांप देखा गया। एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में जहरीला सांप काउच के नीचे फन लगाए बैठा हुआ था। लाउंज में सांप होने की खबर मिलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई।

 Snake Found While Officials At Meeting In Puducherry Airport VIP Lounge

एयरपोर्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों के हाथ-पैर फूलने लग गए। लाउंज में उस वक्त एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों की बैठक चल रही थी। बैठक के दौरान एक अधिकारी की नजर नीचे बैठे 6 फीट लंबे जहरीला सांप पर पड़ी। सांप की खबर मिलते ही फौरन लाउंज को खाली करवाया गया। एयरपोर्ट की एक महिला कर्मचारी ने डंडे की मदद से सांप को भगाने की कोशिश की, लेकिन वो असफल रही।

एयरपोर्ट पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल और बाकी के कर्मचारियों की मदद से सांप को पकड़ लिया गया। सांप को वन विभाग के कर्मचारियों के हवाले कर दिया गया। वन्य अधिकारियों के मुताबिक सांप काफी जहरीला था उसकी पहचान वायपर के तौर पर हुई, जो काफी जहरीला होता है। वहीं सांप पकड़ने के लिए पुडुचेरी के इंडिया रिजर्व बटालियन से कांस्टेबल डी थियागो को उसकी बहादुरी के लिए इनाम दिया है। वहीं महिला कर्मचारी, जिसने डंडे की मदद से सांप को वहां से भगाने की कोशिश की उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+