'जब महात्मा गांधी जी के पोते ने लड़ा चुनाव, 97 बूथों पर...', अमेठी को लेकर स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला
लोकसभा चुनाव के मतदान के चरण जैसे- जैसे बढ़ रहे हैं, राजनीतिक दलों के नेताओं को बीच तीखी बयानबाजी का भी दौर तेज होता जा रहा है। अमेठी सीट को लेकर बीजेपी की दिग्गज नेता व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंन उस दौर का जिक्र किया जब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी इस सीट से चुनाव लड़ते थे।
अमेठी सीट पर पिछले दो दशकों पर कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन को लेकर सांसद स्मृति ईरानी ने एक इंटरव्यू में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस पहले इस सीट पर लगातार चुनाव जीतती नहीं, बल्कि जिताया जाता था। खुद के बीजेपी का एक साधारण कार्यकर्ता बताते हुए स्मृति ने कहा कि कांग्रेस को ये बात पच नहीं रही है कैसे एक साधारण पार्टी वर्कर कांग्रेस नेता को हरा सकता है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ इंटरव्यू में भाजपा सांसद व अमेठी से प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो लोग बूथ लूटते थे, वे एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता से हार गए।
स्मृति ईरानी ने कहा कि महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी ने जब अमेठी से चुनाव लड़ा था तो पूर्व पीएम राजीव गांधी को जिताने के लिए कांग्रेस पार्टी ने 97 बूथों पर कब्जा कर लिया था। भाजपा ने कहा, " न्यूयॉर्क टाइम्स की एक स्टोरी देखी जा सकती है, जिसमें कहा गया है कि जब महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी ने राजीव गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ा, तो कांग्रेस पार्टी ने 97 बूथों पर कब्जा कर लिया।"
इसके अलावा बीजेपी नेता कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने भी कथित तौर पर 2014 के चुनावों में राहुल गांधी के पक्ष में 1,00,000 वोट ट्रांसफर करने का दावा किया था। उन्होंने कहा, "मुलायम सिंह यादव ने ऑन रिकॉर्ड एक इंटरव्यू में कहा था कि 2014 में सोनिया गांधी ने उनसे 1,00,000 वोट ट्रांसफर करके अमेठी में उनके बेटे (राहुल गांधी) की मदद करने का अनुरोध किया था।"












Click it and Unblock the Notifications