राहुल गांधी के वायरल वीडियो पर भिड़ीं स्मृति ईरानी और प्रियंका चतुर्वेदी, दे डाली चुनौती
Recommended Video

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमे वह मीडिया के सामने लोगों पत्रकारों से बात करने वाले हैं। लेकिन मीडिया से बात करने से पहले तमाम कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी से बातचीत करते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया राहुल गांधी को सलाह दे रहे हैं कि क्या बोलना है। इस वीडियो को साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर राहुल गांधी पर तंज कसा है।

ट्यूशन लेनी पड़ती है
स्मृति ईरानी ने राहुल गाधी के वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा है कि आजकल सपना दिखाने के लिए भी ट्यूशन लेनी पड़ती है। राहुल गांधी के वीडियो में दिग्गज नेता अहमद पटेल, अभिषेक मनु सिंघवी, गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया भी खड़े हैं और ये तमाम नेता राहुल को मीडिया से बात करने से पहले सुझाव दे रहे हैं कि क्या बोलना है और क्या नहीं। राहुल गांधी के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। बड़ी संख्या में लोगों ने राहुल के इस वीडियो को साझ किया है और राहुल पर निशाना साधा है।
स्मृति ईरानी को बताया ट्रोल
वहीं स्मृति ईरानी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने हमला बोला है। प्रियंका ने ट्वीट करके लिखा कि डियर ट्रोल, सपनें दिखाने के बाद उन्हें जुमले बता देना और झूठ परोसने की ट्यूशन तो पक्का भाजपा कार्यालय में मिलती है! चलो मैडम, ट्यूशन ले कर ही सही, प्रधानमंत्री मोदी से कहो एक प्रेस वार्ता खुद भी तो करें, बहुत जवाब देने हैं, देश इंतजार कर रहा है। मंज़ूर है?
कर्जमाफी का मुद्दा उठाया
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने प्रेस कॉफ्रेंस करके कर्जमाफी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि मोदी जी पिछले साढ़े चार साल से देश के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन उन्होंने किसानों का एक रुपए का भी कर्ज माफ नहीं किया है। लेकिन मैं आपको बता देना चाहता हूं कि तमाम विपक्षी दल एकजुट होकर काम कर रहे हैं है और जबतक किसानों का कर्ज माफ नहीं हो जाता है है हम लोग एकजुट होकर सरकार के खिलाफ लड़ेंगे। हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे, हम लोग उन्हें तबतक सोने नहीं देंगे जबतक प्रधानमंत्री जी किसानों का कर्ज माफ नहीं कर देते।












Click it and Unblock the Notifications