'रसोड़े में कौन था' के जरिए स्मृति ईरानी ने कसा राहुल गांधी पर तंज, Viral हुआ Video

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर 'रसोड़े में कौन था' वीडियो जबरदस्त ट्रेडिंग में हैं,क्या आम और क्या खास कोई भी इसके मोहपाश से बच नहीं पाया है,इस वीडियो को लोग अलग-अलग अंदाज में शेयर कर रहे हैं,रविवार को केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने भी 'रसोड़े में कौन था' के वीडियो को एक बड़े ही मजेदार ढंग से पेश करके कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसा है।

अब स्मृति ईरानी ने पूछा-'रसोड़े में कौन था?'

अब स्मृति ईरानी ने पूछा-'रसोड़े में कौन था?'

लोकसभा चुनाव में अमेठी में राहुल गांधी को हराकर इतिहास रचने वाली स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर साल 2010 के लोकप्रिय धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' में कोकिलाबेन के मशहूर संवाद 'रसोड़े में कौन था' का लिपसिंक करते हुए वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो लोकसभा में बोलते हुए दिख रही हैं और पीछे से आवाज आती है कि 'रसोड़े में कौन था?'।

सोनिया और राहुल आते हैं Video में नजर

सोनिया और राहुल आते हैं Video में नजर

फिर कैमरा सोनिया गांधी की ओर चला जाता है और पूछा जाता है कि तुम थी, या मैं थी, तभी वीडियो के अंत में बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा 'राहुल ही राशि है' कहते दिख रहे हैं और उसके बाद राहुल गांधी की मुस्कुराती और शर्माती हुई तस्वीरें सामने आती हैं।

संबित पात्रा ने कहा-'राहुल ही राशि है'

संबित पात्रा ने कहा-'राहुल ही राशि है'

मालूम हो कि हाल ही में एक टेलीविजन न्यूज चैनल में अपने दिए इंटरव्यू में बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि राहुल ही राशि है' , उसी एक अंश को वीडियो में जोड़कर पेश किया गया है, अपने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए स्मृति ने लिखा, 'बस अब यही बचा था'।

वायरल हुआ Video

फिलहाल उनका ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली स्मृति ईरानी अक्सर मजेदार वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

क्यों वायरल हो रहा है 'रसोड़े में कौन था' का Video ?

आपको बता दें कि 'रसोड़े में कौन था' वीडियो यशराज मुखौटे ने बनाया है, दरअसल टीवी के पॉप्युलर शो 'साथ निभाना साथिया' शो की किरदार 'कोकिला बेन' अपनी बहू 'गोपी' को डांटती हुई नजर आ रही है, लेकिन म्यूजिशियन यशराज ने कोकिला के डॉयलॉग्स में क्रिएटिव म्यूजिक डालकर इसे सॉन्ग जैसा बना दिया, जो कि वायरल हो गया, यशराज ने खुद ही कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं था कि यह वीडियो इतना लोकप्रिय हो जाएगा, फिलहाल वो रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गयें हैं। लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+