'भारत में VIP कल्चर खत्म होने के संकेत', Haj Quota खत्म करने के फैसले पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भारत में वीआईपी हज कोटा खत्म करने को लेकर कहा है कि ये देश से वीआई संस्कृति खत्म करने का एक संकेत है।

Smriti Irani on Haj Quota : भारत में हज को लेकर वीआईपी कोटा खत्म करने का केंद्र सरकार के फैसले का केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत में केंद्र सरकार का ये निर्णय देश से वीआई कल्चर को खत्म करने का एक संकेत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अपने कोटे को छोड़ना इस बात का संकेत है कि अब देश में वीआईपी कल्चर खत्म हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हज कोट खत्म करने के केंद्र के फैसले को सही बताते हुए कहा कि पहले मंत्री से संबंध होने पर लोगों को हज के लिए सीट मिल जाती थी। अब ये व्यवस्था खत्म की जा चुकी है। अब सभी हज के लिए समान अवसर मिलेगा। दरअसल, राष्ट्रपति कोटे में 100, उपराष्ट्रपति कोटे में 75, पीएम कोटे में 75 और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री कोटे में 50 सीटें थीं। हज कमेटी ऑफ इंडिया के पासव वाआईपी कोटे की 200 सीटों थीं। ये सभी सीटें अब खत्म कर दी गई हैं।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक टीव इंटरव्यू में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा वीआईपी संस्कृति के खिलाफ बात की है। वह खुद इसके खिलाफ हैं। यहां तक कि 'लाल बत्ती' या 'लाल बत्ती' वाले वाहनों की सदियों पुरानी प्रथा को भी खत्म कर दिया गया है। इंडिया टुडे के साक्षात्कार में केंद्रीय मंत्री ने हज से वीआईपी कोटा हटने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया और कहा कि केंद्र के फैसले से पता चलता है कि भारत में वीआईपी संस्कृति खत्म हो रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications