'जो बहू का सम्मान ना करे.....', गांधी परिवार पर भड़कीं स्मृति ईरानी, जानिए क्या-क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने एक बार फिर से गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब पहली बार मेनका गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ा था तो गांधी परिवार ने उनका अपमान किया था।
जिस गढ़ में वो अपनी बहू का अपमान कर दें, वहां दूसरी की बहू-बेटियों को ये छोड़ेंगे। मेनका गांधी यहां प्रत्याशी थीं, जब वो गांधी खानदान से लड़ी तो उनके कपड़े फाड़े गए, उनके साथ शोषण किया गया। यही नहीं स्मृति ईरानी ने कहा कि जो परिवार अपनी चप्प मंत्रियों से उठवाए उसके बारे में क्या ही कहा जाए।

अमेठी में 97 बूथ लूटे गए
अमेठी में पूर्व के चुनाव का जिक्र करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस ने यहां पर बूथ कैप्चर कराए थे। जब राजीव गांधी अमेठी से चुनाव लड़े थे तो कांग्रेस पार्टी ने 97 बूथ को कैप्चर किया था।
लोगों के दिमाग में यह बात है कि बूथ लूटने का मतलब बिहार में होता होगा, आरजेडी के लोग करते होंगे। लेकिन यहां पर कांग्रेस पार्टी ने बूथ कैप्चरिंग की थी।
मुलायम जी को खाने की टेबल पर नहीं बैठने दिया
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए स्मृति ने कहा कि जब राहुल जी सांसद थे तो वहां कोई भागवत करने बैठता था को उसका पूरा सामान पूजा का सामना उखाड़ दिया जाता था, फेंक दिया जाता था। ये लोग मुलायम सिंह यादव को खाने की मेज पर बैठने नहीं देते थे। स्मृति ने कहा कि गांधी के परिवार के किस व्यक्ति ने कहा था कि भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी के ऊपर थोड़ा-वोड़ा अटैक हो जाएगा, कुछ चल जाएगा गोली-वोली कोई बात नहीं।
चुनाव फेसबुक-ट्विटर पर नहीं लड़ा जाता
स्मृति ईरानी ने कहा चुनाव फेसबुक और ट्विटर पर नहीं लड़ा जाता है, टेबल पर चुनाव लड़ा जाता है। इन लोगों को कई प्रधानमंत्री चाहिए, बताइए रविवार को कौन होगा, सोमवार को कौन होगा, मंगलवार को कौन होगा, बुधवार को कौन पीएम होगा।
50 साल में क्यों नहीं हटाई गरीबी
हाल ही में जिस तरह से राहुल गांधी ने बयान दिया था कि हमारी सरकार बनते ही लोगों के बैंक खाते में खटाखट पैसे जाएंगे, इसपर स्मृति ईरानी ने कहा कि यहां 50 साल गांधी खानदान का राज रहा, गरीबी हटाओ का नारा पूरे देश को दे रहे थे, यहां क्यों नहीं हटाई, खटाखट-फटाफट गरीबी।
एक दिन मेरा भी नंबर आएगा
इसके साथ ही स्मृति ईऱानी ने चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुझे फोन आता है, मुझसे कहते हैं कि गोली मार देंगे। मैंने अपने कार्यकर्ता की अर्थी उठाई है, कोई ना कोई दिन मेरा भी नंबर आएगा।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications