आजम खान पर बरसीं स्मृति ईरानी, बोलीं-पुरुष सांसदों के नाम पर धब्बा

नई दिल्ली। लोकसभा के भीतर तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान सदन की अध्यक्षता कर रही भाजपा सांसद रमा देवी पर सपा सांसद द्वारा दिया गया बयान विवादों में आ गया है। हर तरफ उनके बयान की आलोचना हो रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी आजम खान के बयान की आलोचना की है। उन्होंने आजम खान के बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह उनके चरित्र का प्रतिबिंब है। यही नहीं स्मृति ईरानी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को भी इस मामले में घेरते हुए कहा कि आजम खान का बचाव करके अखिलेश ने प्रमाणित किया है कि उनकी सोच में भी कोई फर्क नहीं है।

अखिलेश की सोच में कोई फर्क नहीं

अखिलेश की सोच में कोई फर्क नहीं

स्मृति ईरानी ने ट्वीट करके लिखा कि आज़म खान द्वारा दिया गया शर्मनाक बयान उनके चरित्र का प्रतिबिंब है; उनका बचाव करके अखिलेश यादव ने भी प्रमाणित कर दिया की उनकी सोच में भी कोई फ़र्क़ नहीं। जो सदन में महिला के साथ निंदनीय व्यवहार कर सकता है वह साधारण महिला से किस प्रकार का व्यवहार करता होगा यह सोचने वाली बात है।

माजिद मेमन ने किया बचाव

माजिद मेमन ने किया बचाव

वहीं दूसरी तरफ एनसीपी नेता माजिद मेमन ने आजम खान का बचाव किया है। माजिद मेमन ने कहा कि आजम खान ने जो कहा वह कहीं से भी गलत नहीं लगता है। उन्होंने असम्मान की भावना से चेयरपर्सन को कुछ नहीं कहा है। मुझे नहीं लगता है कि आजम खान इस तरह की गलत बात कहेंगे, ऐसे में इसे मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं है। यही नहीं माजिद मेमन ने कहा कि मैं तो कहता हूं कि आजम खान के बयान की सराहना होनी चाहिए उनके बयान को तारीफ के तौर पर देखना चाहिए।

इस्तीफा देने को तैयार

इस्तीफा देने को तैयार

बता दें कि गुरुवार को लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान आजम खान ने चेयर पर बैठीं रमा देवी के लिए कहा कि आप बहुत प्यारी हैं, आपकी आंखों में देखकर मैं बोलता रहूं। इस पर भाजपा के सदस्यों ने हंगामा कर दिया और कहा कि उनको इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। आजम के बयान पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उनको अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। इस पर आजम ने कहा कि वह मेरी बहन जैसी हैं, माफी किसी बात की मांगनी चाहिए। आजम खान ने यहां तक कह दिया कि अगर मेरा बयान महिला विरोधी है, या इसमें कुछ गलत है तो मैं अभी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने को तैयार हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+