कांग्रेस पर बरसीं स्मृति ईरानी, बोलीं- है हिम्मत तो करिए चर्चा, कैसे राहुल गांधी ने मणिपुर को आग में झोंका
मणिपुर के हालात को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यसभा में बुधवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। दरअशल कांग्रेस सांसद अमी यागिनक ने कहा कि क्या महिला मंत्री मणिपुर के मुद्दे पर बोलेंगी।
यागनिक के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि आपके अंदर कब हिम्मत होगी कि छत्तीसगढ़ पर चर्चा करें, आखिर कब कांग्रेस के अंदर हिम्मत होगी कि वह बिहार पर चर्चा कर सके। आपके अंदर कब हिम्मत होगी कि आप कांग्रेस शासित राज्यों में हुए महिलाओं के साथ रेप पर चर्चा करेंगे।

आखिर कब आपके भीतर यह हिम्मत होगी कि इसपर चर्चा करें कि कैसे राहुल गांधी ने मणिपुर को आग में झोंक दिया। राज्यसभा में स्मृति ईरानी के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Recommended Video
स्मृति ईरानी का नाम लिए बिना राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट करके लिखा, उम्मीद है कि मंत्री जल्द ही सही हो जाएंगी, जल्द ही उन्हें इस बात का ऐहसास होगा कि देश पर और भी बड़ी जिम्मेदारियां हैं। बता दें कि यह पहला सत्र है जब राहुल गांधी संसद में नहीं हैं क्योंकि उन्हें मोदी सरनेम मामले में दो साल की सजा के बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता चली गई थी।
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने स्मृति ईरानी पर पलटवार करते हुए कहा कि आप 78 दिन तक शांत रहीं मणिपुर के मुद्दे पर, आप हाथरस, लखीमपुर, शाहजहांपुर, अंकिता भंडारी मसले पर नहीं बोलीं। आपने हमारे एथलीट के लिए एक शब्द नहीं कहा। बतौर महिला आप फेल हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications