प्रियंका पर स्मृति ईरानी का तंज, कामदार का काम ऐसा है कि नामदार को भी सड़क पर उतरना पड़ा

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उज्ज्वला स्वाभिमान उत्सव के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। उन्होंने बताया कि कि अमेठी के 40 हजार लाभार्थियों से उनकी बात हुई है। इस सभी के चेहरे पर खुशी झलक रही थी कि अब खाना पकाने दौरान उनको धुएं का सामना नहीं करना पड़ता है। स्मृति ईरानी ने उज्जवला योजना की उपलब्धियां भी गिनाईं तो साथ ही प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर तंज किया।

smriti Irani attacks Priyanka Gandhi and rahul gandhi

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर तंज किया और कहा कि 5 साल पहले, साल 2014 के चुनाव के दौरान राहुल गांधी पहली बार बूथ-बूथ भागे थे। अब कामदार का काम ऐसा है कि नामदार को भी सड़क पर उतरना पड़ा है। बता दें कि राजनीति में एंट्री के बाद प्रियंका गांधी को लेकर कांग्रेस काफी उत्साहित है, तो बीजेपी लगातार उनपर निशाना साध रही है। प्रियंका गांधी पूर्वी यूपी की कमान सौंपे जाने के बाद पहली बार राहुल गांधी के साथ एक रैली में भी दिखाई देंगी।

प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी ने महासचिव नियुक्त किया था और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पूर्वी यूपी की कमान भी उनके हाथों में सौंप दी थी जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी की कमान सौंपी गई है। दो दिनों पहले ही प्रियंका ने अपना कार्यभार संभाला है।

सपा-बसपा के साथ आने के बाद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपने जनाधार को मजबूत करने की कोशिश में जुटी है। लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस अब अपनी पकड़ मजबूत करने पर फोकस कर रही है। इसी को देखते हुए प्रियंका और ज्योतिरादित्य अगले कुछ दिनों तक यूपी के दौरे पर रहेंगे जहां वे पार्टी के विधायकों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+