स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला- वो राहुल गांधी को बढ़ा रहे, हम नौजवानों को उनके पैरों पर खड़ा कर रहे

स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, वो राहुल गांधी को बढ़ा रहे, हम नौजवानों को उनके पैरों पर खड़ा कर रहे

देवास। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। ईरानी ने कहा कि कांग्रेस ने अगर किसी को बढ़ाने का काम किया तो वो सिर्फ एक परिवार है। कांग्रेस ने बीते कुछ सालों में राहुल गांधी को ही बढ़ाया है, जबकि भाजपा ने देश के नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए काम किया है। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचीं ईरानी ने मध्य प्रदेश के देवास में ये बातें कहीं।

कमलनाथ और सिंधिया पर निशाना

कमलनाथ और सिंधिया पर निशाना

देवास से भाजपा की प्रत्याशी गायत्री राजे पवार के समर्थन में गुरुवार को देवास के जवाहर चौक पर बोलते हुए ईरानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने काम किए हैं, इसलिए एक बार फिर पार्टी की सरकार राज्य में बनेगी और देवास से गायत्री राजे की जीत होगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के नेता कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधा।

झूठ बोलते हैं कांग्रेसी: ईरानी

झूठ बोलते हैं कांग्रेसी: ईरानी

स्मृति ईरानी ने यहां कहा कि ग्रेस झूठ का पुलिंदा है, इसके नेता झूठ बोलते हैं। इस पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सेना तो रणभूमि में है, लेकिन सेनापति कौन है, ये तो पूछो कांग्रेस से। कमलनाथ के वायरल वीडियो पर स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस नेता हिन्दू मुस्लिमों के बीच जहर ना फैलाएं, जनता इसका जवाब देगी।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

राहुल गांधी पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेठी में जवाहर लाल नेहरू से लेकर राहुल तक ने एक ही वादा किया कि ट्रेन आएगी, लेकिन ट्रेन तब आई जब मोदी प्रधानमंत्री बने। राहुल गांधी अमेठी से सांसद हैं, ईरानी ने 2014 में उनके खिलाफ चुनाव लड़ा था और वो हार गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+