'मेरे किचन में क्या पक रहा है...', स्मृति ईरानी के इस पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- रुकिए मैं बताती हूं..
'मेरे किचन में क्या पक रहा है...', स्मृति ईरानी के इस पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- रुकिए मैं बताती हूं...
मुंबई, 24 सितंबर: शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट किया है। महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने किचन की एक तस्वीर शेयर की। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ''बताइए क्या पक रहा है।'' इसके साथ इंस्टाग्राम पर ईरानी ने #instameinaajkyahai और #longtimenosee भी लगाया। ईरानी के इसी ट्वीट पर शिवसेना राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने तंज कसा है और इसे एक खराब पीआर स्टंट बताया है। स्मृति ईरानी के 'क्या पक रहा है?' कैप्शन पर चतुर्वेदी ने कहा, "अगर वह चूक गई तो मुझे शेयर करने दें।''

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक ट्वीट में कहा, "स्मृति ईरानी ने पूछा है कि 'क्या पक रहा है?' अगर वह चूक गई तो मुझे शेयर करने दीजिए....'भाजपा के एक पूर्व राज्य मंत्री के बेटे ने 19 साल की एक युवा महिला की जान ले ली क्योंकि उसने वेश्यावृत्ति में धकेले जाने के प्रयासों का विरोध किया था।'' इसलिए हमको लगता है कि हमी बेवकूफ हैं, जो इनपर विश्वास कर रहे हैं।''
अपने एक अन्य ट्वीट में प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा, ''इंस्टाग्राम पोस्ट को बढ़ावा देने के लिए क्या विनाशकारी पीआर अभ्यास है, Silly Souls के साथ मुसीबत में पड़ गया, लेकिन पीआर प्लग क्या पक रहा है, के साथ जारी है। काश मंत्रालय का पैसा सही जगह खर्च होता।''
जानिए अंकिता भंडारी केस के बारे में?
भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य, रिसॉर्ट मैनेजर सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता भंडारी के हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि तीनों ने शुरू में जांच को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद अपराध कबूल कर लिया है। अंकिता भंडारी का शव शनिवार को तड़के चिल्ला नहर से बरामद किया गया है, जहां आरोपी ने उसे फेंक दिया था।
अंकिता भंडारी की हत्या की त्वरित जांच के लिए डीआईजी पुलिस पी रेणुका देवी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पौड़ी जिले के यमकेश्वर प्रखंड में पुलकित आर्य द्वारा अवैध रूप से बनाए गए रिजॉर्ट को शुक्रवार देर रात ध्वस्त कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications