चेन्नई से दुबई जा रही फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुआं, रनवे पर मचा हड़कप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई जाने वाले एमिरेट्स विमान में ईंधन भरते समय धुआं निकलने लगा। विमान से धुआ निकलता देखकर यात्रियों के साथ-साथ रनवे पर हड़कंप मच गया। विमान से धुआं निकलने का सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विमान के पिछले हिस्से से सफेद धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा था, जबकि विमान टरमैक पर खड़ा था। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, यह भयावह फुटेज ग्राउंड स्टाफ द्वारा रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, विमान में कुल 280 यात्री थे।

Chennai-Dubai flight

इतना ही नहीं, तकनीकी टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया और टीम ने विमान की गहन जांच की। न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए बयान में एमिरेट्स के प्रवक्ता ने कहा, '24 सितंबर 2024 को चेन्नई से दुबई जाने वाली एमिरेट्स की फ्लाइट EK547 में तकनीकी खराबी के कारण देरी हुई।'

इंजीनियरिंग निरीक्षण के बाद, विमान को दुबई जाने की अनुमति दे दी गई। एमिरेट्स इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है। हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। वहीं, एक्स पर सतीश नामक यात्री ने बताया कि विमान में देरी और शुरुआती बोर्डिंग प्रक्रिया यात्रियों के लिए सुचारू रूप से नहीं चली।

उन्होंने बोर्डिंग के तुरंत बाद विमान से उतार दिए जाने और बिना किसी स्पष्ट कारण के 2.5 घंटे की देरी के बारे में बताया। एयरलाइन्स के एक्स अकाउंट ने पोस्ट का जवाब दिया और देरी के लिए माफ़ी मांगी। उन्होंने कहा कि हमें उड़ान में देरी के लिए खेद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+