ब्रेकअप, फरेब और तलाक का कारण बन रहे हैं स्माटफोन
लंदन। एक शोध में कहा गया है कि आधी रात्रि में स्मार्टफोन का बार-बार इस्तेमाल करने की वजह से रिश्तों की गर्माहट खत्म हो रही है, जिसके नतीजे ब्रेकअप, फरेब और तलाक के रूप में सामने आ रहे हैं। शोध में कहा गया है कि शारीरिक संसर्ग की गुणवत्ता बोझिल होने से लोग उम्मीद कम करते हैं और यह भूल जाते हैं कि असल रोमांस क्या चीज है।

इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 24,000 विवाहित जोड़ों पर शोध किया। शोधकर्ताओं को सोशल नेटवर्किं ग साइटों और वैवाहिक जीवन की संतुष्टि के बीच एक सीधा जुड़ाव मिला।
शोधकर्ताओं ने उल्लेख किया, "दंपति सोशल मीडिया पर अन्यों की मजेदार जिंदगी के बारे में जितना अधिक पढ़ेंगे, उनके द्वारा अपनी जिदगी को उतनी ही अधिक निराशा और उपेक्षा की नजर से देखने की आशंका रहेगी।"












Click it and Unblock the Notifications