SM Krishna Death: कर्नाटक में राजकीय शोक, 11 दिसंबर को स्कूल-कॉलेज बंद
SM Krishna Death: भारतीय राजनीति के दिग्गज और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 11 दिसंबर, 2024 को मांड्या जिले के उनके पैतृक गांव सोमनहल्ली में किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है कि 'एसएम कृष्णा के पार्थिव शरीर को मंगलवार को बेंगलुरु में उनके सदाशिवनगर स्थित आवास पर रखा जाएगा जिससे गणमान्य व्यक्ति और आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।'

पूर्व मंत्री के सम्मान में कर्नाटक में तीन का राजकीय शोक घोषित किया गया है तो वहीं 11 दिसंबर को राज्यव्यापी सरकारी अवकाश की घोषणा की गई है, इस दिन सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेज बंद रहेगा। एस.एम. कृष्णा (सोरनहल्ली मल्लैया कृष्णा) का जन्म 1 मई 1932 को कर्नाटक के मांड्या जिले में हुआ था।
एसएम कृष्णा का पूरा नाम सिद्धरामैया मल्लीकार्जुन कृष्णा था, उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मांड्या में पूरी की और बाद में बेंगलुरु के सेंट जोसेफ कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय और फिर अमेरिका के दक्षिणी मेथोडिस्ट विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की की थी।
राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1962 में की
एसएम कृष्णा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1962 में की, जब वे पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। वे कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक रहे हैं और पार्टी की नीतियों को कर्नाटक में जमीनी स्तर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।
बेंगलुरु को आईटी हब बनाने में अहम भूमिका निभाई
साल 1999 से 2004 तक एसएम. कृष्णा कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने राज्य में आर्थिक सुधार, आईटी और बीटी उद्योगों के विकास और बेंगलुरु को आईटी हब बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में राज्य में निवेश और विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ।
साल 2012-2013 के दौरान, उन्होंने भारत के विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया और भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को मजबूत करने के लिए कई काम किए । उन्होंने 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्य किया।
एसएम कृष्णा ने 2017 में राजनीति से संन्यास ले लिया था
एसएम कृष्णा ने 2017 में कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होकर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने कहा था कि वो बढ़ती उम्र की वजह से राजनीति से संन्यास ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications