VIDEO: मंच पर तेजस्वी यादव के ऊपर फेंकी गई चप्पल, एक नहीं दो-दो बार
पटना। आरजेडी नेता और बिहार में महागठबंधन के सीएम चेहरा तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के ऊपर एक जनसभा में चप्पल फेंकने से हड़कंप मच गया। घटना औरंगाबाद की है जहां तेजस्वी यादव एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे इसी दौरान उनके ऊपर एक के बाद एक लगातार दो चप्पल फेंकी गई।
Recommended Video
Bihar Election 2020: RJD नेता Tejashwi Yadav पर फेंका चप्पल, एक नहीं दो-दो बार | वनइंडिया हिंदी

तेजस्वी यादव दूसरे नेताओं के साथ मंच पर बैठे होते हैं तभी नीचे से कोई उनके ऊपर चप्पल फेंकता है लेकिन चप्पल तेजस्वी को लगती नहीं। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक दूसरे चप्पल फेंक दी जाती है जो सीधे तेजस्वी को आकर लगती है। तेजस्वी यादव के ऊपर चप्पल फेंके जाने से नेताओं में हड़कंप मच गया।












Click it and Unblock the Notifications