जनसभा को संबोधित करते वक्त नीतीश कुमार पर फेंकी गई चप्पल

नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी के राज में ही ऐसे भी दिन थे जब लोग अगवा हो जाने के डर से सूरज डूबने के बाद घर से ही नहीं निकलते थे। आरजेडी और कांग्रेस दोनों 15 साल तक राज्य की बदहाली के लिए जिम्मेदार हैं। इसी दौरान एक एक युवक ने नीतीश की तरफ चप्प्ल फेंक दी और कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भीड़ होने के चलते चप्पल फेंकने वाले युवक को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक चप्पल नीतीश को नहीं लगी। मालूम हो कि इससे पहले भी नीतीश के कार्यक्रम में चप्पल फेंके जाने की घटना हो चुकी है। जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि ये किसी राजनीतिक पार्टी की ओछी हरकत हो सकती है जो ऐसा कर नीतीश के कार्यक्रम को विफल करने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications