Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत की उड़ानों में पंगा, नहीं छोड़ेंगे स्काई मार्शल

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) सरकार देश के भीतर उड़ने वाली उड़ानों में स्काई मार्शल रखने का जल्दी ही फैसला ले सकती है। अभी ये सारी उड़ानों में नहीं होते। इस बीच, जर्मनी और कनाडा अपनी भारत आने वाली उड़ानों में एयर मार्शल रखने जा रहे हैं। दरअसल जानकारी मिली है कि इन उड़ानों में लगातार कुछ इस तरह के मुसाफिर चढ़ जाते हैं,जो सफर के दौरान पंगा करते हैं।

मदिरापान के बाद नाटक

ये मदिरापान का सेवन करने के बाद विमान के स्टाफ या अपने सहयात्रियों के साथ मारपीट से लेकर बदतमीजी पर उतर जाते हैं। इस तरह के मुसाफिरों को कसने के लिए स्काई मार्शल रखे जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि जर्मनी की चासंलर एंजिला मर्केल की अक्तूबर में होने वाली भारत यात्रा के समय दोनों देशों के बीच इस संबंध में समझौता हो जाएगा।

जेट की उड़ानों में

बता दें कि जेट एयरवेज की कुछ उड़ानों में स्काई मार्शल भी सफर करते हैं। ये सफर के दौरान गड़बड़ करने वाले यात्रियों की बोलती बंद करने में सक्षम होते हैं। इंडियन एयरलाइंस ने भी सन 1999 में अपने विमान 814 के हाईजेक किए जाने के बाद एयर मार्शल रखने शुरू कर दिए थे। एयर इंडिया अपनी अमेरिका जाने वाली कई उड़ानों में स्काई मार्शलों की तैनाती करता है। भारत में एनएसजी विमान कंपनियों को स्काई मार्शल मुहैया कराता है।

दुनिया के बेहतरीन एयरपोर्ट, जहां हर कोई चाहता है फ्लाइट हो जाए Delay

1968 से स्काई मार्शल

दरअसल स्काई मार्शलों रखने का सिलसिला अमेरिका में 1968 से चालू हुआ था। स्काई मार्शलों का काम यात्रियों की सुरक्षा करना रहता है। इनका एक काम विमान के अपहरण को रोकना और संभावित हमलावर को नियंत्रण में लेना भी होता है।

जानकार कहते हैं कि स्काई मार्शल उड़ान पर यात्रियों के साथ दोस्ती कर लेते हैं और जरूरत पड़ने पर विमान के अपहरण को रोकते हैं। ये उड़ान के दौरान गड़बड़ करने वाले मुसाफिरों को पिट भी देते हैं।स्काई मार्शल जम्मू और कश्मीर और नार्थ-ईस्ट की उड़ानों में भी होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+