संयुक्त किसान मोर्चे ने MSP कमेटी के लिए दिए ये 5 नाम, अगली मीटिंग 7 को

नई दिल्ली, 04 दिसंबर: दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं की अहम बैठक हुई। मीटिंग में केंद्र सरकार की एमएसपी कमेटी के लिए 5 नामों पर सहमति बनी है। मोर्चे द्वारा तय किए गए नामों में किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, गुरनाम चढ़ूनी, युद्धवीर सिंह, शिवकुमार कक्का, अशोक धावले शामिल हैं। ये सभी सदस्य सरकार की एमएसपी को लेकर बनना वाली समिति का हिस्सा होंगे।

SKM has formed a 5 member committee to talk to the Govt of India over msp

Recommended Video

    Farmers Protest: Rakesh Tikait ने दिए संकेत, अभी जारी रहेगा आंदोलन | वनइंडिया हिंदी

    बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि, संयुक्त किसान मोर्चा ने एमएसपी पर सरकार से बातचीत के लिए बनाई जाने वाली कमेटी के लिए शिव कुमार कक्का, गुरनाम सिंह चढ़ूनी, युद्धवीर सिंह, बलवीर सिंह राजेवाल और अशोक धावले के नाम तय कर दिए हैं। राकेश टिकैत ने कहा, यह संयुक्त किसान मोर्चा की हेड कमेटी होगी। जो सभी महत्वपूर्ण फैसले लेगी। एमएसपी पर गठित कमेटी सरकार से हर मसले पर बात करेगी।

    टिकैत ने आगे कहा कि, अभी तक सरकार ने आधिकारिक तौर पर बातचीत के लिए नहीं बुलाया है।अगर बातचीत के लिए बुलाया जाता है, तो यही 5 लोग बातचीत के लिए जाएंगे। राकेश टिकैत ने एक बार फिर साफ कर दिया कि अभी किसान आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। राकेश टिकैत ने आगे कहा, हम कहीं नहीं जा रहे हैं। किसान मोर्चा की अगली बैठक 7 दिसंबर को होगी। जिसमें अहम फैसले लिए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+