दो गुट के झगड़े में 10 गाड़ियां नाश, शराब पीकर 16 साल के लड़के ने किया कबाड़ा

पिछले काफी दिनों से इस परिसर में गाड़ी जलाने और तोड़फोड़ की घटना से नागरिक काफी परेशान हैं।

पुणे। पुणे में दहशत फैलाने के नाम पर एक 16 साल के लड़के ने शराब पीकर 10 से ज्यादा गाड़ियों का तोड़फोड़ करने की घटना को अंजाम दिया। देर रात ये घटना पुणे के वारजे परिसर में घटी। शराब पीकर 16 वर्षीय लड़के ने बहुत हंगामा किया और परिसर में अपनी दहशत बनाने की खातिर तोड़फोड़ कर दी। इस घटना में गाड़ियों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। ये घटना रात 11 बजे के करीब की है जब दो गुटों में आपस में झगड़ा हो गया, जिसका गुस्सा 16 वर्षीय लड़के ने गाड़ियों की तोड़फोड़ करके निकाला और खुद पुलिस स्टेशन में हाजिर हो गया।

Sixteen year old boy drunked and violence, 10 vehicles damaged in group fight, Pune

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वारजे परिसर के रामनगर में बापूजी बुवा चौक में एक नाबालिग लड़के का दूसरे ग्रुप के लड़कों के साथ आपसी मतभेद और झगड़ा हुआ था। दो गुटों में हुए वाद विवाद के चलते नाबालिग लड़के ने शराब पीकर रात 11 बजे के करीब वाहनों में तोड़फोड़ की। इस घटना पर नागरिकों ने काफी नाराजगी व्यक्त की है, दो गुटों के झगड़ों में काफी नुकसान हुआ है।

पिछले काफी दिनों से इस परिसर में गाड़ी जलाने और तोड़फोड़ की घटना से नागरिक काफी परेशान हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस इन गुंडों पर अपना शिकंजा कसने में नाकामयाब हो रही है। इस घटना में टेंपो, रिक्शा, फोर व्हीलर गाड़ियों का काफी बड़े पैमाने में नुकसान हुआ है, इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+